हरियाणा की बेटी का नाम गोल्डन बुक में दर्ज हुआ, 1 घंटा 25 मिनट 27 सेकंड में सफलता प्राप्त की

0
1019
yoga record of swati
Swati Haryana, India makes world record of Yoga. Name recorded in Golden Book of World Records: Swati of Sihma made a record by doing a dormant padmasana for 1 hour 25 minutes 27 seconds.

File Photo

Delhi: हमारे देश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया था। इस 7वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीहमा गांव की बेटी स्वाति ने ऑनलाइन 1 घंटा 25 मिनट और 27 सेकंड तक सुप्त पद्मासन में लगातार रुककर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स, एशिया बुक ऑफ रिकार्ड्स, इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स, लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज करवा लिया है।

अब मीडिया में बताया जा रहा है की वे अपने गांव के बच्चों को नि:शुल्क सुबह-शाम योग करवाती हैं। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय आईजीयू में योग प्रवक्ता अपने योग गुरु धर्मवीर सलोनी को दिया। योग आचार्य धर्मवीर ने बताया कि आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। स्वाति मेधावी व पुरुषार्थी बेटी हैं, जो समाज के लिए एक प्रेरणा की स्रोत हैं। उसकी इस उपलब्धि ने भारत गर्व महसूस करता है।

यह उपलब्धि उसने अयोध्या की धरती से ऑनलाइन 107 योग साधकों के साथ हासिल की। सीहमा के ओक कुमार ने बताया कि बेटी ने गांव के ही योगाचार्य सुरेंद्र पंच और रोहताश आर्य न्यूरो और वेदांत केंद्र के संस्थापक से योग की आरंभिक शिक्षा प्राप्त की। उसने हाल ही में पतंजलि विश्वविद्यालय से योग विषय में स्नातक की पढ़ाई की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here