जगदीप सिंह विश्व का सबसे लंबा पुलिसवाला, 7 फीट 6 इंच का कद और 19 नंबर का जूता लगता है

0
2421
Jagdeep Singh Height
Story of Jagdeep Singh who is Most Tallest Cop in the World. Most longest Policewala in the world from Amritsar India. He got 7ft 6 inches height.

Photo Credits: Twitter

Amritsar: यहाँ बात हो रही है, अमृतसर के रहे वाले शख्स जगदीप सिंह (Jagdeep Singh) की। यह शख्स अपने आप में खास हैं। केवल भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे लंबे पुलिस कर्मचारी (Most Tallest Cop in the World) हैं। उनका इतना लंबा होना कभी बहुत फायदेमंद है, तो कभी आफत भी है। इस लम्बे कद ने उनसे बहुत कुछ छीना, तो बहुत कुछ दिया भी है। आज हम जगदीप सिंह के बारे में यही सब बातें जानेंगे।

अमेरिका के सबसे बड़े टैलेंट शो ‘अमेरिका गॉट टैलेंट’ (America’s Got Talent) के स्टेज पर साल 2019 में कुछ भारतीय सिख प्रतियोगी अपना टेमेंट देखने आये थे। इनके ग्रुप को बीर खालसा ग्रुप कहा जाता है। इस ग्रुप में एक शख्स ने शो के जजों से लेकर सभी दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया था। इस शख्स की हाइट को देखकर लोग हैरान थे।

उस शो में जगदीप सिंह के हैरतअंगेज़ स्टंट देखकर तो लोग और भी ज्यादा हैरान थे। आपको बता दें की जगदीप सिंह करीब 20 सालों से पंजाब पुलिस नौकरी कर रहे हैं। ऐसा दावा किया जाता है की वे भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे लंबे पुलिस कर्मचारी (Most Longest Cop) हैं।

अगर किसी की लंबाई की बात करें तो डब्ल्यू डब्ल्यू ई के पहलवान दी ग्रेट खली (असली नाम दलीप सिंह राणा) को तो आप सभी जानते ही है जगदीप सिंह WWE वाले दी ग्रेट खली से भी 5 इंच लंबे व्यक्ति हैं। जहाँ खली की हाइट 7 फुट 1 इंच है, तो वहीं जगदीप सिंह की हाइट 7 फुट 6 इंच हैं। पंजाब के लोग तो उन्हें पहले से ही जानते है, परन्तु अमेरिका गॉट टैलेंट के ज़रिये इन्हें पूरी दुनिया ने जाना और देखा।

बहुत से लोग जगदीप के साथ सेल्फी भी लेते हैं। वह पिछले 20 सालों से पंजाब आर्म्ड पुलिस में बतौर हेडकांस्टेबल अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अभी के समय में 37 वर्षीय जगदीप सिंह का वजन 190 किलो से कुछ ज्यादा है।

आम लोग उन्हें स्टार मानते है, तो चोर और बदमाश ऐसी दुआ करते हैं की उनको पुलिस हेडकांस्टेबल जगदीप का सामना नहीं करना पड़े, क्योंकि उनका एक हाँथ ढाई किलो से भी अधिक हैं पाजी। बता दें कि जगदीप से पहले दुनिया का सबसे लंबा पुलिस वाला (Tallest Policeman in The World) भी भारत से ही था। इनसे पहले ये खिताब हरियाणा के राजेश कुमार के नाम था। उनका कद 7 फुट 4 इंच था।

जगदीप के बारे मी बताया जाया है की वे बचपन से ही अपने कद के चलते सामान्य बच्चे से भिन्न रहे। इसी वजह से आज उनकी अलग पहचान है। आज उनका कद वरदान जरूर है, लेकिन जीवन में उन्हें कई प्रकार की मुश्किलें भी आईं। जगदीप किसी आम इंसान की तरह ज़िंदगी का हर आनंद नहीं उठा पाए।

जगदीप अपने मन के कपड़े नहीं पहन पाते थे। उनके नाप के कपड़े सामान्य दुकान पर मिलते ही नहीं। उन्हें अपने लिए कपडे सिलवाने पड़ते। उनके नाप को देख कर तो कई बार टेलर मास्टर भी हैरान हो जाता। सिर्फ़ कपड़े ही नहीं बल्कि जगदीप के जूते भी विदेश से ही आते हैं।

अब 19 नंबर के जूते भारत में कहीं नहीं मिलते। जगदीप ऑटो, कैब या बस में सफर नहीं कर पाते। उन्हें जहां भी जाना होता है वो अपनी कार से ही जाते हैं। आप यह सोच अपने दिमाग से निकाल दीजिये की वे मारुती आल्टो 800 या नैनो कार में बैठ भी पाएंगे।

सबसे बड़ी दिक्कत जगदीप के साथ यह है कि वो आम बाथरूम या टॉयलेट में नहीं जा पाते है। उनके लिए खास बाथरूम तैयार किया गया है। जगदीप की शादी को लेकर उनके परिवार वाले बहुत चिंतित थे, परन्तु शादी के मामले में वे बड़े किस्मतवाले निकले।

https://twitter.com/mradulrajpoot/status/1500738059792699392

जगदीप को लड़की खोजने के लिए ज़्यादा इंतज़ार नहीं करना पड़ा। उन्हें सुखबीर कौर के रूप में जीवनसाथी मिल गई। दोनों की शादी हुई और दोनों अच्छे से मैरीड लाइफ बिता रहे हैं। सुखबीर की हाइट 5 फीट 11 इंच हैं। दोनों पति पत्नी में बहुत प्रेम है। जगदीप की बेटी भी है। उनकी बेटी उन्हें देखते ही खुश हो जाती है। वो खुशी से कहती है पापा आप बहुत बड़े हो।

जगदीप एक पोलिसवाले है और उन्हें अपनी ड्यूटी से बहुत लगाव है। वे फिल्मों में भी अभिनय कर चुके हैं। जगदीप ‘रंग दे बसंती’, ‘फिर हेराफेरी’, ‘तीन थे भाई’ और ‘वेलकम न्यूयॉर्क’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here