नवजात बच्ची के दिल में छेद, मदद के लिए आगे आएं सोनू सूद, मुंबई में कराएंगे इलाज

0
408
Sonu Sood tweeted that he wil help to little girl and give medical treatment. Sonu Sood latest helping news: Ek Number News

Image Credits: Twitter

Mumbai: देश मे कई लोग है जो जरुतमंद लोगो की मदद के लिए हर सम्भव प्रयास कर रहे गई। इसी कड़ी में एक नाम ऐसा है जो लोगो की मदद करने में आगे आ रहा है। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने कहा कि इस समय उनके पास नकारात्मक विचार और गुस्से का समय नहीं है। वह कहते हैं कि मुश्किल के इस समय में लोगों को गुस्सा और चिढ़ छोड़कर अपना ध्यान दूसरों की मदद में लगाना चाहिए।

देश में बड़ी आपदा फैलने के बाद से ही बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद जरूरतमंद लोगों की जमकर सहायता करने में लगे हुए हैं। सोनू सूद लोगो को रोजगार उपलब्ध कराने से लेकर ट्रीटमेंट तक के लिए सहायता उपलब्ध करा रहे हैं। सोनू सूद को अपना मसीहा मान चुके लोग सोनू सूद से बिना किसी हिचक के सहायता मांग रहे हैं।

इसी कड़ी में गरीब पिता ने अपनी 10 दिन की बच्ची के इलाज के लिए सोनू सूद से सहयोग की अपील की है। जिसके बाद सोनू सूद ने बच्ची का इलाज कराने के लिए कहा है। राजस्थान के जालौर स्थित गोडीजी निवासी भगाराम माली के घर एक जून को एक बच्ची ने जन्म लिया।

इस दौरान बच्ची की स्थिति नाजुक बताई जा रही है, जिसके बाद डॉक्टरों ने जांच कराई तो बच्ची के दिल में छेद निकला। जिसके बाद डॉक्टरों ने भगाराम से कहा कि बच्ची की इलाज बड़े शहर में ही मुमकिन है। डॉक्टरों के सलाह पर भगाराम जोधपुर शहर पहुंचे तो वहां एक डॉक्टर ने बताया कि बच्ची के दिल का ऑपेरशन होगा। इसके लिए भगाराम को करीब आठ लाख रुपये का खर्च बताया गया।

इस आपदा में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद जरूरतमंद लोगों की सहायता करने में कभी भी पीछे नहीं हटे। हमेशा आगे आकर लोगो की हर सहायता को पूरा करने के लिए संभव प्रयास किये है। बात चाहे रोजगार की हो या फिर ट्रीटमेंट की, सोनू सूद से जिसने में सहायता की गुहार लगाई है, उन्होंने दिल खोल के उनकी हेल्प की है। ज्यादातर लोग सोनू सूद को अपना मसीहा मान चुके हैं।

ऐसे ही एक मामले में गरीब पिता ने अपनी 10 दिन की बच्ची के इलाज के लिए सोनू सूद से मदद की गुहार लगाई है, जिसके बाद सोनू सूद ने बच्ची का इलाज कराने की बात कही है। बच्ची को एंबुलेंस से रवाना करवाने को लेकर जोधपुर से सोनू टीम के हितेश जैन पहुंचे, रवाना होने से पहले हितेश जैन से सोनू सूद से परिजनों की बातचीत करवाई।

जानकारी के मुताबिक सोनू सूद ने कहा कि आप किसी भी प्रकार की टेंशन मत लीजिए, इस बच्ची को पूर्ण रूप से स्वस्थ करके जल्द घर भेजेंगे। उसके बाद एक बार आपके घर आऊंगा एवं राजस्थानी भोजन करूंगा। इतना ही नहीं परिवार ने बेटी का नाम भी सोनू रख दिया।

पिता भगाराम का कहना है कि बच्ची के ट्रीटमेंट में इतना अधिक खर्च थ, जो हम लोगो के लिए संभव नही था। हम ट्रीटमेंट कराने में समक्ष नहीं थे। हमारे लिए सोनू सूद एक भगवान की तरह हैं, इसलिए हम इस बच्ची का नाम भी सोनू सर के नाम पर रखा है। बच्ची को एंबुलेंस से ले जाने के लिए जोधपुर से सोनू टीम के हितेश जैन पहुंचे।

रवाना होने से पहले हितेश जैन से सोनू सूद से परिजनों की बातचीत करवाई। सोनू से परिवार वालो की बातचीत होने पर उनके चेहरे पर थोड़ी मुस्कान आ गई। परिवार सोनू सूद के सामने हाथ जोड़कर धन्यवाद करने लगा तो वे बोले कि धन्यवाद की कोई बात नहीं, आप टेंशन नहीं ले। बच्ची को पूर्ण रूप से स्वस्थ करके जल्द घर भेंजेगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here