
File Image
Jabalpur: भारत की बेटियां पूरी दुनिया में अपना परचम लहराता है। सिरिशा बांदला (Sirisha Bandla) का के नाम को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। कल्पना चावला (Kalpana Chawla) और सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) जैसे बड़े नामों के बाद अब सिरिशा बांदला का नाम भी अंतरिक्ष की दिशा में अपने सफलता की ओर बढ़ने वालों की सूची में शामिल होने जा रहा है।
दुनिया मे चाहे कोई भी क्षेत्र हो, किसी न किसी भारतीय का योगदान रहता ही है। अंतरिक्ष के क्षेत्र में भी भारतीय अब पीछे नहीं हैं और जब अंतरिक्ष यात्रा की बात की जाए तो भारत की कल्पना चावला का नाम भी याद आता है। कल्पना चावला एक ऐसी शख्श बन गईं, जिसने भारत और पूरी दुनिया में लड़कियों के सपनों को उड़ान भरने के लिए पंख दिए थे।
कल्पना चावला के बाद अब अंतरिक्ष का यात्रा करने वालों की सूची में भारत की एक और बेटी का नाम जुड़ने जा रहा है। कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स के बाद अब एक और भारतवंशी बेटी अंतरिक्ष की सैर करने वाली है। अमेरिकी अंतरक्षियान कंपनी वर्जिन गेलेक्टिक के मालिक रिचर्ड ब्रैनसन 11 जुलाई को अंतरिक्ष में जाएंगे। यात्रा में उनके साथ भारतीय मूल की सिरिशा बांदला भी होंगी।
इनका नाम है, सिरिशा बांदला (Sirisha Bandla). सिरिशा रिचर्ड ब्रैन्सन Richard Branson की स्पेस कंपनी वर्जिन गैलेक्टिक Virgin Galactic के अंतरिक्ष यान वर्जिन ऑर्बिट Virgin Orbit में बैठकर 11 जुलाई को अंतरिक्ष की सैर पर जाएंगी।
First Telugu Origin and Second Indian Women into Space 🇮🇳🙌🏻🚀 #SirishaBandla Telugu Astronaut 👩🏻🚀 #SirishaBandla pic.twitter.com/k16SF2Kmcw
— SaiKalyan (@saiKaly46847978) July 5, 2021
वर्जिन गैलेक्टिक के मालिक और मशहूर उद्योगपति रिचर्ड ब्रेनसन अंतरिक्ष की सैर करने जा रहे हैं। सिरिशा वर्जिन गैलेक्टिक कंपनी में सरकारी मामलों और शोध कार्य से तालुकात रखने वाली अधिकारी हैं। रिचर्ड के साथ 5 अन्य यात्री अंतरिक्ष की यात्रा पर जा रहे हैं। भारत में जन्मी सिरिशा दूसरी ऐसी महिला हैं जो अंतरिक्ष के खतरनाक रास्ते पर अपनी कामयाबी हासिल करने जा रही हैं।
सिरिशा बांदला आंध्र प्रदेश के गुंटूर की रहने वाली हैं। सिरिशा बांदला भारतीय मूल की दूसरी ऐसी महिला होंगी जो अंतरिक्ष के सफर पर अपने सपनो को पूरा करने के लिए जा रही हैं। इससे पहले कल्पना चावला अंतरिक्ष में गई थीं और दुर्भाग्यवश स्पेस शटल कोलंबिया की दुर्घटना में उनका देहांत हो गया था।
सिरिशा बांदला ने वर्ष 2015 में वर्जिन को Join किया था और इसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे पकड़कर नहीं देखा। हमेशा अपने होसलो को मजबूत बनाये रखा। सिरीशा उन छह वैज्ञानिकों में से एक होंगी, जो इस अंतरिक्ष यान से उड़ान भरने वाले हैं। सिरीशा अंतरिक्षयात्रियों के इस ग्रुप में चौथे नंबर की वैज्ञानिक हैं।
CONGRATULATIONS #SirishaBandla pic.twitter.com/kidaqMxOG7
— Sunny's (@sunnyrajurama) July 6, 2021
वह वर्जिन गैलेक्टिक कंपनी के गवर्नमेंट अफेयर्स एंड रिसर्च ऑपरेशंस में वाइस प्रेसीडेंट भी हैं और उन्होंने केवल छह सालों में यह उपलब्धि अपने नाम की है। उन्होंने अमेरिका के पर्ड्यू यूनिवर्सिटी से एयरोनॉटिकल/एस्ट्रोनॉटिकल इंजीनियरिंग से Graduation किया और फिर जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी से MBA की डिग्री की।
अपने अंतरिक्ष उड़ान के समय सिरिशा ह्यूमन टेंडेड रिसर्च एक्सपीरिएंस की in-charge भी रहेंगी, जिससे उन्हें अंतरिक्ष यात्रा के दौरान एस्ट्रोनॉट्स पर होने वाले असर के बारे में जानने का अवसर मिलेगा। बचपन से ही उनका खिंचाव अंतरिक्ष की दुनिया की ओर रहा।
रॉकेट्स तथा स्पेसक्राफ्ट्स को देखकर होने वाले विचार ने उन्हें एस्ट्रोनॉट बनने के लिए प्रेरित किया। मीडिया के अनुसार, सिरिशा बांदला का जन्म भारत के आंध्र प्रदेश में गुंटूर जिले में हुआ था और वह टेक्सास के ह्यूसटन में पली बढ़ी हैं। उनके दादा बांदला रगहिया एक कृषि विज्ञानी हैं।
उन्होंने अपनी लाडली पोती की इस उपलब्धि पर कहा है, ‘मैंने हमेशा उसमें कुछ बड़ा प्राप्त करने का उत्साह देखा है और आखिरकार वो अपना सपना पूरा करने जा रही है। मुझे विश्वास है कि वह इस मिशन में सफलता हासिल करेगी और पूरे देश को गर्व महसूस कराएगी।’ सिरिशा के पिता डॉक्टर मुरलीधर एक (Sirisha Bandla Father) वैज्ञानिक और अमेरिकी सरकार में सीनियर एग्जीक्यूटिव सर्विसेज के मेम्बर हैं।
Team aha congratulates astronaut Sirisha Bandla for becoming the first Telugu woman to fly into space!🧡
Our pride is sky high! #SirishaBandla #ahavideoIN pic.twitter.com/9Y5xUUMvGa
— ahavideoin (@ahavideoIN) July 5, 2021
तेलुगू मातृभाषा से रिश्ता रखने वालीं सिरिशा बांदला हॉसटन में पली-बढ़ी हैं। सिरिशा के साथ इस ग्रुप में शामिल दूसरी महिला का नाम बेश मॉसिस है। सिरिशा ने ट्विटर के माध्यम से भी अपनी खुशी जाहिर की। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने ट्विटर पर सिरिशा की फ़ोटो शेयर करते हुए कहा कि उन्होंने सभी भारतीयों को गौरवान्वित किया है।
रिचर्ड ब्रेनसन ने गुरुवार शाम घोषणा करते हुए बताया था कि उनकी अगली अंतरिक्ष उड़ान 11 जुलाई को होगी। जिसमें कुल 6 मेम्बर हिस्सा ले रहे हैं। इनका अंतरिक्षयान न्यू मैक्सिको से उड़ान भरेगा। क्रू के सभी मेम्बर कंपनी के Servant हैं।
वहीं अंतरिक्ष तक जाने वाली ये वर्जिन गैलेक्टिक की चौथी उड़ान है (Space Travel Virgin Galactic) ब्रेनसन की घोषणा से कुछ घंटे पहले जेफ बेजोस ने भी अंतरिक्ष यात्रा को लेकर अहम फैसला किया था। वह 20 जुलाई को अंतरिक्ष में जाएंगे। उनके साथ एयरोस्पेस जगत की एक महिला भी होंगी, जिन्होंने इस यात्रा के लिए 60 साल तक प्रतीक्षा की है।



