Photos Credits: Twitter And ANI
Mumbai: बॉलीवुड अदाकारा शबाना आजमी की कार के एक्सीडेंट के बाद कार ड्राइवर अमलेश कामत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शनिवार शाम शबाना आजमी की कार एक ट्रक से टकरा गई थी, जिसके बाद ट्रक ड्राइवर ने शबाना आजमी के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
शबाना आजमी के ड्राइवर पर रैश ड्राइविंग का आरोप है, जिसकी वजह से एक्सीडेंट हुआ था। महाराष्ट्र के खालापुर में दर्ज करवाई गई FIR में ट्रक ड्राइवर की तरफ से आरोप लगाए गए हैं कि कार ड्राइवर की रैश ड्राइविंग के करण कार की मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर चलते ट्रक से टकरा गई थी। एफआईआर के मुताबिक़ कार ड्राइवर की लापरवाही सामने आ रही है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ इस कार एक्सीडेंट में शबाना आजमी को गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और अब उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल (KDH) में भर्ती कर दिया गया है।
Raigad Police: Actor Shabana Azmi&her driver got injured in accident near Kahalpur on Mumbai-Pune Expressway. Javed Akhtar was also present in the car, but he is safe. Their vehicle was hit by a truck while they were travelling from Pune to Mumbai. Injured shifted to MGM Hospital https://t.co/bezuNWvUTa pic.twitter.com/8YWtZoEUSF
— ANI (@ANI) January 18, 2020
Shabana Azmi and her driver got injured in accident near Kahalpur on Mumbai-Pune Expressway. Javed Akhtar was also present in the car, but he is safe. Their vehicle was hit by a truck while they were travelling from Pune to Mumbai. Injured shifted to MGM Hospital.
अब सोशल मीडिया पर लोग यह बात कर रहे हैं की शबाना आजमी जिस भारतीय सेना जवान को भला बुरा बोलती थी और आर्मी जवानों को विलन बताया करती थी। अब शबाना आजमी की कार दुर्धटना के बाद उसी भारतीय सेना जवान ने शबाना आजमी को बचाया और उनकी मदत की। लोगो ने पूछा की अगर सेना जवान वक़्त पर नहीं पहुँचता तो शबाना आजमी को घटना स्थल से निकालकर अस्पताल तक ले जाने में देरी भी हो सकती थी।
Veteran actor #ShabanaAzmi injured after her car ran into a lorry on the Mumbai-Pune expressway. Pray for her speedy recovery 🤲 pic.twitter.com/YafQXrPH6u
— mariairshad (@mariairshad) January 19, 2020
शबाना की कार दुर्घटना पर अभिनेत्री पायल रोहतगी ने ट्वीट करते हुए कहा की राम राम जी अब #ShabanaAzmi ji अस्पताल में भरती है, तो उनके काग़ज़ दिखाए गए होंगे, इलाज करवाने के लिए क्यूँकि काग़ज़ के बिना इलाज भी नहीं होता है, तो आगे से भारतीय मुस्लिम लोगों को भड़काओ मत काग़ज़ के ख़िलाफ़। ख़ुद तो यह बच जाएगे, मगर दूसरों के लिए मुसीबत खढी करेंगे।
https://twitter.com/Payal_Rohatgi/status/1218752012394934278
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शबाना आजमी की हालत स्थिर है। शबाना को मुंबई अस्पताल में शिफ्ट करने के बाद अब उनके घरवालों के अलावा बॉलीवुड की कई हस्तियां उनके मिलने पहुंची है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई लोगों ने शबाना आजमी के जल्दी ठीक होने की कामना की। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके कई टेस्ट करवाए गए हैं, जिसमें सिर, गर्दन, चेहरे और दाईं आंख पर चोट की खबर सामने आई है।



