Rajgarh, Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे एक शख्श को महिला कलेक्टर निधि निवेदिता ने थप्पड़ रसीद दिया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राजगढ़ के ब्यावरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों के साथ CAA के समर्थन में रविवार को एक रैली आयोजित करने का फैसला किया था।
इस रैली में शामिल लोगों और प्रशासन के अधिकारियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा से धक्का-मुक्की हुई। दूसरी ओर जिलाधिकारी निधि निवेदिता ने प्रदर्शनकारी को थप्पड़ रसीद दिया। प्रदर्शनकारी को थप्पड़ जड़ने के चलते विवाद और अधिक बढ़ गया और स्थिति बिगड़ने लगी तो पुलिस जवानों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर बल प्रयोग किया।
जिलाधिकारी निधि निवेदिता (Nidhi Nevedita) द्वारा प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारने और डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा द्वारा प्रदर्शनकारियों को खींचने के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इसे ट्वीट करते हुए मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने भी अपना विरोध जताया है।
राजगढ़ में मेरे निर्दोष नागरिक और कार्यकर्ता भारत की संसद द्वारा बनाये गए कानून के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे थे, क्या यह अपराध है?
कलेक्टर साहिबा, कांग्रेस सरकार पर तो जनता का विश्वास कभी था ही नहीं, क्या आप चाहती हैं कि लोग शासन-प्रशासन पर भी भरोसा करना छोड़ दें? #CAA pic.twitter.com/wrWJe68Ior
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) January 19, 2020
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा की राजगढ़ में मेरे निर्दोष नागरिक और कार्यकर्ता भारत की संसद द्वारा बनाये गए कानून के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे थे, क्या यह अपराध है, कलेक्टर साहिबा, कांग्रेस सरकार पर तो जनता का विश्वास कभी था ही नहीं, क्या आप चाहती हैं कि लोग शासन-प्रशासन पर भी भरोसा करना छोड़ दें।
कलेक्टर साहिबा ने पहले थप्पड़ चलाया पुलिस ने पकड़ा,घसीटा, कूटा और लाठियों से, यह सब हुआ है #CAA_NRC के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ. घटना मध्यप्रदेश के राजगढ़ की है सोचिए अगर ऐसा ही दिल्ली के शहीन बाग #CAA_NRCProtests में हो जाए तो क्या हो ? pic.twitter.com/gRYq1Cq5uO
— Ashutosh Shivhare 🌀 (@ashu_oshin) January 19, 2020
नागरिकता संशोधन कानून CAA के समर्थन में शांतिपूर्ण रैली भी मध्यप्रदेश में नहीं हो सकती है। मध्यप्रदेश के राजगढ़ में CAA के समर्थन में रैली निकाली गई। इस दौरान रायगढ़ की डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा (Rajgarh Deputy Collector Priya Verma) पहुँची और प्रदर्शनकारियों के साथ अमानवीय व्यवहार शुरू कर दिया। प्रिया वर्मा ने प्रदर्शनकारियों को वहाँ से हटने के लिए कहा। उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर थप्पड़ भी रसीद दिए और बहुत मनमानी की। इसी दौरान इस झूमा झपटी के बीच किसी ने उनकी चोटी खींच दी। महिला कलेक्टर के बाल खुल गए।
#WATCH Madhya Pradesh: A protestor pulls hair of Rajgarh Deputy Collector Priya Verma, after she hits BJP workers and drags them. The clash broke out during a demonstration in support of #CAA. pic.twitter.com/7ckpZaFBkJ
— ANI (@ANI) January 19, 2020
वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि अधिकारी प्रिया वर्मा CAA के समर्थन वाले प्रदर्शनकारियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर रही हैं। उन्होंने तिरंगा लिए एक प्रदर्शनकारी को खींचने की कोशिश की तो वह जमीन पर बैठ गया। इसके बाद उन्होंने (Priya Varma) एक अन्न प्रदर्शनकारी को थप्पड़ रसीदने चालू कर दिए। अपने साथी को इस कदर पिटता देख बाकी प्रदर्शनकारियों ने प्रिया वर्मा को घेर लिया और उसे छुड़ाने लगे। तब इस घुतम गुत्थी में किसी ने पीछे से उनकी चोटी खींच दी।



