जुर्माना नहीं कमाल हो गया, 15000 रु की गाड़ी का 23000 रु चालान हो गया, अब क्या होगा?

0
619

Photo Credits: ANI

Delhi: भारत में आजकल गाड़ी पर होने वाले चालान की चर्चा जोरों पर है। किन्तु भारत की राजधानी दिल्ली में कुछ ऐसा हुआ की आपको जानकर हैरानी होगी ट्रैफ‍िक के नियमों को तोड़ने पर जुर्माना राश‍ि की बढ़ी हुई क़ीमतों से जनता तो परेशान थी ही फिर जब गाड़ी की कीमत से जादा चालान देना पड़े तो क्या होगा।

मीडिया और सोशल मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक़ द‍िल्ली के रहने वाले और गुड़गांव कोर्ट में नौकरी करने वाले एक व्यक्ति पर 23 हजार रुपये का जुर्माना मढ़ द‍िया गया। सबसे मज़ेदार बात तो यह रही की उस व्यक्ति की स्कूटी की कीमत महज़ 15 हजार रुपये थी।

आपको बता दें की 23000 रु जुर्माने वाले द‍िनेश मदान गुड़गांव कोर्ट में काम करते हैं और वह 2015 मॉडल की स्कूटी से कही जा रहे थे, तो ट्रैफिक पुल‍िस ने उन्हें रोका और फिर ब‍िना हेलमेट होने के कारण रोके जाने पर लाइसेंस, एनओसी, गाड़ी का रज‍िस्ट्रेशन और इंश्योरेंस के पेपर मांगने पर तत्काल वह नहीं दिखा पाये। उसने कहा क‍ि वह कुछ समय बाद सभी पेपर दिखा देंगे, हो अभी नहीं है। इस पर पुलिस ने उनपर 23 हजार रुपये का चालान बना दिया।

असल में यह चालान 23000 कैसे हुआ? यह आप जानना चाहते हैं तो देखिये। इस जुर्माने पर ब‍िना हेलमेट के 1 हजार रुपये, ब‍िना ड्राइव‍िंग लाइसेंस के 5 हजार रुपये, ब‍िना इंश्योरेंस के 2 हजार रुपये, ब‍िना रज‍िस्ट्रेशन के 5 हजार और एयर पॉल्यूशन एनओसी न होने पर 10 हजार रुपये का चालान बनाया गया। इस प्रकार से टोटल 23000 रुपये का जुर्माना चालान के रूप में ठोक दिया गया।


अब दिनेश के पास इस वक़्त 23 हजार रुपये तो नहीं थे। जिसके चलते उसकी स्कूटी ट्रैफिक पुल‍िस ने जब्त कर ली थी। इसके बाद यह केस कोर्ट में पहुंचा गया। इस स्थिति में दिनेश का कहना है की इस वक़्त उस स्कूटी की क़ीमत 15000 रु है, तो भला वह 23000 रु का चालान क्यों भरें। अगर 23000 के जुर्माने में थोडा पैसा और मिला दिया जाये, तो एक नई गाड़ी ली जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here