UP की योगी सरकार का बड़ा ऐलान, अटल बिहारी वाजपेयी ने नाम पर होने वाला है यह बड़ा काम।

0
460

CM Yogi Photo Credits: ANI

उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है। मंगलवार को लखनऊ में हुए योगी कैबिनेट की बैठक में योगी सरकार ने अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी खोलने के प्रस्ताव पर मोहर लगा दी है। लखनऊ के चक गजरिया फार्म क्षेत्र में 50 एकड़ में इस यूनिवर्सिटी का निर्माण होगा।

इसके लिए योगी कैबिनेट ने लखनऊ के चक गजरिया खेत के पास 50 एकड़ क्षेत्र में अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल विश्वविद्यालय बनवाने के लिए भूमि के हस्तांतरण के प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री योगी ने विभिन्न विभागों, निगमों, आयोगों, परिषदों में नियुक्त उपाध्यक्ष को 10 हजार रुपये महीने आवासीय भत्ता देने के प्रस्ताव पर मंजूरी दे दी है।

वहीं मुरादाबाद के कांठ तहसील में बस स्टेशन का निर्माण होना है, जिसके लिये 1210 वर्ग मीटर जमीन बिना किसी शुल्क के दी जाएगी। इस भूमि की रकम करीब 10 करोड़ है जबकि बस स्टेशन बनने में 3.5 करोड़ खर्च होंगे।


आशा लगाई जा रही है कि एक साल में बस स्टेशन बनकर तैयार हो जाएगा। अटल बिहारी जी की पुण्यतिथि पर इस बात पर विचार किया जा रहा था कि उनके नाम पर यूनिवर्सिटी का निर्माण करवाया जाएगा। लेकिन कुछ अटकलें आ रही थी। जिसके बाद अब इस बात पर मुहर लग गई है। अब जल्द ही यूनिवर्सिटी का निर्माण हो जाएगा उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here