ओवैसी सुन लो, जूते भी खायोगे और कागज भी दिखाओगे: भाजपा नेता का CAA पर रिप्लाई आया

0
584

Owaisi Image Credits: ANI

Delhi: नागरूकता कानून पर अभी विवाद थमा नहीं है, बल्कि अब बयान आने का सिलसिला निरंतर जारी है। AIMIM चीफ और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने हल ही में एक बयान दिया था और वह बयान ‘कागज अगर दिखाने की बात होगी तो सीना दिखाएंगे की मार गोली’ था। इस बयान पर भाजपा विधायक संगीत सोम ने ओवैसी को जवाब दिया है है।

भाजपा नेता संगीत सोम ने कहा, ‘मैं ओवैसी को यही कहना चाहता हूं, जूते खाकर भी कागज दिखाने पड़ेंगे। देश में रहना है, तो देश के संविधान के हिसाब से रहना पड़ेगा। जो कागज सरकार मांगेगी, प्रशासन मांगेगा, वो देना ही पड़ेगा। चाहे ये जो भी कह लें।’ यह जवाब ओवैसी को करारा जवाब माना जा रहा है।

नागरिकता संशोधन कानून CAA के खिलाफ लगातार विरोध कर रहे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ‘जो मोदी-शाह के खिलाफ आवाज उठाएगा, वो सही मायने में मर्द-ए-मुजाहीद कहलाएगा। मैं वतन में रहूंगा, कागज नहीं दिखाऊंगा। कागज अगर दिखाने की बात होगी तो सीना दिखाएंगे की मार गोली। मार दिल पे गोली मार क्योंकि दिल में भारत की मोहब्बत है। यह ओवैसी के बयान भड़काऊ माने गए है।

ओवैसी के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, कुछ लोगों की दिक्कत ये है कि जब तक सुबह से लेकर शाम तक मोदी जी को कुछ बुरा ना कह लें उनका हाजमा ठीक नहीं होता। उनको लगता है कि ये उनके लिए एक हाजमे की दवा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here