Rampur, Uttar Pradesh: उत्तरप्रदेश पुलिस की कार्रवाही पर खफा समाजवादी पार्टी के सांसद आज़म खान ने बताया है कि मैं छात्रों को शिक्षा देता हूं और उन्होंने सारे विश्वविद्यालय में लूट पाट मचा दी। आखिर उन्हें इससे मिलेगा क्या? वो भगवत गीता,कुरान,जूते, अन्य पुस्तके,पेन सब अपने साथ लेकर चले गए।
उत्तरप्रदेश की पुलिस की तरफ से आज़म खान के जौहर विश्वविद्यालय पर कार्रवाही हुई है। बुधवार को उत्तरप्रदेश पुलिस ने आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आज़म को भी पुलिस की कस्टडी में ले लिया था। पुलिस का कहना था कि आजम खां का बेटा अब्दुल्ला उसकी कार्रवाही में रुकावट पहुंचा रहे हैं, लेकिन उन्हें बुधवार शाम को पुलिस हिरासत से बरी कर दिया गया था।
उत्तरप्रदेश की पुलिस ने गुरुवार को अब्दुल्ला आजम खान एक बार फिर कस्टडी में ले लिया है। रामपुर में समाजवादी पार्टी की तरफ से किए जाने वाले प्रदर्शन में सम्लित होने जा रहे अब्दुल्ला को प्रिवेंटिव Detention में लिया गया है। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने बताया है कि अब्दुल्ला को फिलहाल स्थायी जेल में नही रखा गया है।
आजम खान का बेटा अब्दुल्ला 150 से 200 लोगों को लेकर रामपुर में ही जा रहे थे। जबकि उत्तरप्रदेश पुलिस ने उनको जानकारी दी थी कि यहां धारा 144 लगी हुई है। इस दौरान बात को न मानने पर उनके ऊपर पुलिस ने कार्रवाही की है।
#Exclusive #Breaking | More proof of ‘theft’ charge against Azam Khan and Jauhar University, ‘2500’ books stolen.’ Proof of theft on TIMES NOW. | @priyanktripathi with details. | #RallyForAzam pic.twitter.com/ofRvlKZQ6z
— TIMES NOW (@TimesNow) August 1, 2019
आपको बटन दे की आज़म खान की जौहर यूनिवर्सिटी में मीडिया को और भी सबूत मिले हैं। एक मीडिया चैनल ने जौहर यूनिवर्सिटी में कुछ सबूत दिखाए, जिससे मदरसा आलिया की चोरी हुई किराबों के जौहर यूनिवर्सिटी के मुमताज़ हाल में मिलने की बात कही गई है।
समाजवादी पार्टी के रामपुर से सांसद आजम खान पर की जा रही जिला प्रशासन की कार्रवाही के विरुद्ध में समाजवादी पार्टी ने प्रदर्शन का फैसला किया है। इसे देखते हुए रामपुर में पुलिस प्रशासन और संख्त हो गया है और धारा 144 लागू कर दी गई है। रामपुर के सभी Entry Point पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के साथ ही पैरा मिलिट्री भी तैनात की गई है। जिससे किसी प्रकार की कोई घटना ने हो सके।




