मुंहबोली बहन पर जान छिड़कते है सलमान खान, सगी बहन से भी बढ़कर करते है प्यार, जाने वजह

0
907
Salman Khan Sister
Salman Khan's sister Arpita's background story. Father Salim Khan adopted Arpita when her mother died on the roads of Mumbai: Ek Number News

Mumbai: भाई-बहन का रिश्ता सबसे खूबसूरत रिश्तों में एक है। बॉलीवुड में भी कई ऐसे भाई-बहन हैं जिनमें बहुत अच्छी बॉन्डिंग नजर आती है। बॉलीवुड के ऐसे ही भाई-बहनों की जोड़ी में सलमान खान और अर्पिता की जोड़ी ने अपनी अलग ही पहचान बनाई है। दोनों एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं और अर्पिता (Arpita) को सलमान (Salman Khan) के बेहद करीब माना जाता है।

अर्पिता को सलमान खान के पिता ने गोद लिया था लेकिन इनका रिश्ता सगे भाई-बहन से भी बढ़कर है। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) फिल्मों में तो सुपरस्टार हैं। निजी ज़िंदगी में भी सलमान एक सुपर मैन हैं। सलमान अपने परिवार के बहुत नजदीक हैं। एक आदर्श बेटे के साथ सलमान एक आदर्श भाई की महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते है।

सलमान खान की दो बहनें हैं अर्पिता और अलवीरा। अलवीरा सलमान की सगी बहन (Salman Khan Sister) हैं, जबकि अर्पिता गोद ली हुई बहन (Arpita Is Adopted Sister) है। सलमान खान का झुकाव हमेशा अर्पिता की तरफ अधिक दिखता है। सलमान अपनी सगी बहन अलवीरा खान (Alvira Khan) से ज्यादा अपनी बहन अर्पिता (Arpita Khan) से प्यार करते हैं।

बॉलीवुड के कुछ सेलेब्रिटीज़ अभिनेताओं की सूची में शुमार सुपरस्टार सलमान खान आज इंडस्ट्री में जिस मुकाम पर वो हर किसी के बस की बात नही है। पर बात करें अगर इनकी लाइफ की तो अक्सर इन्हें कई मामलों और कंट्रोवर्सी में इनका नाम शामिल है।

आपको बता दें के सलमान असल में भले ही थोड़े गुस्से वाले हों लेकिन रियल में ऐसे नही है। बहुत हेल्पफुल नेचर का भी परिचय देते है और आज फिल्म जगत में ऐसे कई हीरो हैं जिनके गॉडफादर सलमान खान माने जाते है।

आज की ये पोस्ट इनकी प्रोफेशनल लाइफ से नही बल्कि, इनकी पर्सनल लाइफ से होने वाली है, जहाँ हम आपको इनके जीवन के सबसे करीबी बेहद चहिते मेम्बर से आपको मिलाने जा रहे है। ये कोई और नही बल्कि सलमान खान की ही गोद ली हुई बहन अर्पिता खान हैं।

खान परिवार की करीब सदस्य हैं अर्पिता खान

सलमान खान की बहन एक समय तब सबसे अधिक सुर्ख़ियों में देखने को मिली थी, जब इन्हें कोर्ट में इन्हें रोते हुए देखा गया था। बता दें के उस समय अर्पिता को सबसे अधिक गहरा सदमा लगा था क्योंकि काले हिरन के मामले में सलमान को सजा सुनाई गयी थी और ऐसे में अपने भाई की सजा सुनने के बाद अर्पिता कोर्ट में अपने आंसू नही रोक पाई और वही फूटकर रोने लगी थी।

हम आपको बता दें के अर्पिता सलमान की सगी बहन (Arpita Is Not Real Sister) तो नही है, पर फिर भी सलमान उनको बहुत चाहते है। सबसे करीबी कोई है तो वो है मुंहबोली बहन अर्पिता और यही कारण है के ये दोनों भाई बहन बेहद खूबसूरत बांड साझा करते हैं।

अर्पिता मिली थी फुटपाथ पर

सलमान खान के पिता सलीम खान जो के हर रोज़ सवेरे वाक करने जाया करते थे और उन्हें एक औरत अपनी छोटी सी बच्ची संग नजर आती थी। सलीम उस औरत के लिए प्रतिदिन खाना ले जाया करते थे और उसी से औरत खुद का और अपनी बेटी का पेट भरती थी। हर रोज की तरह एक रोज़ जब सलीम उस औरत के पास खाना लेकर पहुंचे, तो उन्होंने जो देखा उससे उनको बहुत अधिक दुख हुआ।

दरअसल उस समय सलीम नें देखा के जिस औरत के लिए प्रतिदिन खाना लेकर जाते थे वो अब इस दुनिया मे नही रही। उसकी छोटी सी बेटी बगल में बैठी रो रही थी। और इस माहौल को देखते हुए सलीम की आंखे नम हो गई और वो उस लडकी को घर ले आये और उसकी देखभाल की। सलीम खान की वही मुंहबोली बेटी आज अर्पिता खान हैं।

सगी बहन से भी ज्यादा प्यार करते हैं सलमान

सलमान को कई बार अपनी मुंहबोली बहन अर्पिता संग देखा जाता है और कई बार सलमान को बहन के साथ मस्ती करते भी कैप्चर किया जाता है। सलमान और उनके अन्य भाई बहन कभी भी अर्पिता को ऐसा फील नही होने देते के वो खान परिवार का हिस्सा नही है। बल्कि कई बार पार्टीज़ और इवेंट्स में भी सलमान अपनी बहन अर्पिता के साथ नजर आ चुके हैं।

अर्पिता अब खुशी-खुशी आयुष से शादी के बंधन में बंध चुकी हैं और उनके दो बच्चे हैं। बेटे का नाम आहिल है, जिनका जन्म मार्च 2016 को हुआ था।अर्पिता का बेटा आहिल 4 साल का हो चुका है। उनकी एक पुत्री आयत है। इतेफाक ऐसा है कि सलमान और आयत का जन्मदिन एक ही दिन होता है। सलमान खान जैसे अपनी बहन पर जान लुटाते हैं वैसे भांजी आयत को बेहद प्यार करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here