सचिन ने महिला क्रिकेट टीम को बधाई देते हुए जो कहा उससे पूरी टीम में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी

0
411

तेज गेंदबाजों के बेहतरीन खेल की बुनियाद पर सोमवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को एक लो स्कोरिंग मैच में छह रन से हरा दिया। इस बेहतरीन जीत के साथ ही भारतीय महिलाओं ने तीन मैच की वन-डे सीरीज में दक्षिण अफ्रीका का 3-0 से जीत कर उनका पत्ता साफ कर दिया।

भारतीय महिला टीम की सीरीज विजयी पर पूर्व मास्टर ब्लास्टर भारतीय बल्लेबाज और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है। अपने Twitter एकाउंट से उन्होंने Tweet कर लिखा है कि “दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम के खिलाफ वनडे श्रृंखला 3-0 से जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन।

भारतीय महिला टीम ने 146 रन का लक्ष्य रखा

इसके लिए भारतीय महिला कप्तान मिताली राज को भी बहुत-बहुत बधाई, जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 20 साल पूरे किए। जानकारी के मुताबिक टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिलाओं ने 146 रन का लक्ष्य रखा।

खराब शुरुआत के बाद शिखा पांडेय ने 35 और हरमनप्रीत कौर ने 38 रन बनाकर टीम को झुकने नही दिया अपने संघर्षपूर्ण करते हुए बेहतरीन स्कोर तक पहुंचाया। इसके जवाब में दीप्ति शर्मा, एकता बिष्ट और राजेश्वरी गायकवाड़ की धुंआधार गेंदबाजी के बल पर प्रोटियाज टीम 48 ओवर्स में 140 रन पर ही पवेलियन लौट गई।

तीन मैच की सीरीज के प्रथम मुकाबले में जहां भारतीय महिलाओं ने आठ विकेट से बेहतरीन जीत हासिल की थी तो दूसरे मैच में उन्हें छह विकेट से जीत अपने नाम दर्ज की थी। दक्षिण अफ्रीका की ओर से कप्तान सुन लुस ने 24, लाउरा वोल्वार्ट ने 23 और काप ने 29 रन ही बना पाई थी। बिष्ट को वुमैन ऑफ द मैच चयनित किया गया जबकि काप को वुमैन ऑफ द सीरीज का खिताब मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here