भारतीय बिज़नेस मैन मुकेश अंबानी अब पेप्सी, कोका-कोला, नेस्ले को चुनौती देने आ रहे हैं, देशी माल बिकेगा

0
2219
Mukesh Ambani Reliance
Mukesh Ambani Reliance Latest News Updates.

Demo File Photo

Mumbai: मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) जोकि हमारे देश के अमीर व्‍यक्‍तियों में से एक है। उन्‍हें कौन नहीं जानता। उनके शाही परिवार से जुड़ी खबरें हम हर दिन सोशल मीडिया या फिर न्‍यूज चेनलों कि मदद से देखते रहते है। मुकेश अंबानी जी कि आज बिजनेस में इतनी अच्‍छी पकड़ है, कि उनके प्रोडक्‍शन से जुड़ी कोई ना कोई चीज हर भारतीय के घर में होती है।

चाहे वह संचार से जुडी हो या फिर खाद्य पदार्थो से रिलेटेड। लेकिन मुकेश अंबानी जी अब सिर्फ इतने तक ही सीमित नहीं होना चाहते है। हम आपको बता दे कि खबर है कि मुकेश अंबानी जी अब बहुत से किराना और गैर खाद्य कंपनियों पर कब्‍जा करने जा रहे है। जिससे बाहरी बड़ी कंपनियों जैसे नेस्‍ले, पेप्सिकों, इंक और कोको कोला को बहुत ही जोरदार झटका लगने वाला है।

अब हमारे देश कि कंपनी रिलायंस (Reliance) उपभोक्‍ता गुड्स कंपनी बनने के रास्‍ते में कदम बढ़ा रही है। इस तरह वह देश की बाहरी कंपनियों को कढ़ी चुनौती दे रही है। इसके लिए उन्‍होंने ठोस प्‍लानिंग भी कर ली है।

खबर है कि रिलायंस अभी अनुमानत: तीस फेमस उपभोक्‍ता ब्रैंड्स के साथ बातचीत करने के आखिरी स्‍टेज में पहुँच गया है। रिलायंस की प्‍लानिंग है कि उन्‍हें खरीद कर सामान बेचने के लिए जॉइंट वेंचर बनाये। लेकिन रिलायंस अभी इस पर कितना पैसा इन्वेस्‍ट करेगी यह पता नहीं चला है। लेकिन जानकारी के मुताबिक रिलायंस कंपनी ने 5 वर्ष में नये बिजनेस से हर साल पचास हजार करोड़ रुपये मतलब 6.5 अरब डॉलर इन्‍वेस्‍ट का लक्ष्य रखा है।

रिलायंस दर्जन से भी ज्‍यादा ग्रॉसरी और नॉन फूड्स ब्रैंड्स को खरीदने की पूरी प्‍लानिंग कर चुकी है। उसकी योजना कई वर्षो से भारत देश में बिजनेस कर रहे फेमस यूनिलीवर जैसी बड़ी कंपनियों को चुनौती देना है।

Mukesh Ambani News
Mukesh Ambani File Photo Credits IANS

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रिलायंस की प्‍लानिंग छह महीने के अंदर 50 से लेकर 60 ग्रॉसरी, हाउसहोल्ड और पर्सनल केयर ब्रैंड्स के निवेशों का संयोजन बनाने का है। रिलायंस कंपनी के पूरे देश में दो हजार से भी ज्‍यादा ग्रॉसरी आउटलेट हैं और इसके साथ ही वह जियोमार्ट जैसी ई-कॉमर्स को और फैला रही है। आपको बता दे कि हमारे देश का रिटेल मार्केट बिजनेस लगभग 900 अरब डॉलर का है।

रिलायंस ने सोस्‍यों से कि है बात

रिलायंस 30 से भी अधिक लोकल उपभोक्ता ब्रांडों के साथ बातचीत कर रही है और अब वह लास्‍ट स्‍टेज पर पहुँच चुकी हे। रिलायंस का उद्देश्‍य इन ब्रांडस पर पूरी तरह अपने कब्‍जे में करने का है या फिर यह भी यह हो सकता है कि वह उनके साथ पार्टनरशिप करें।

जानकारी के मुताबिक रिलायंस ने सॉफ्ट पेय पदार्थ वाली कंपनी सोस्‍यों, जोकि गुजरात कि कंपनी है, उससे भी इस प्‍लानिंग को लेकर बात कर रही है। हालांकि आपको बता दे कि रिलायंस पहले भी इस कंपनी के साथ काम कर चुकी है।

अब हर घर में होगा सिर्फ रिलायंस ही रिलायंस

रिलायंस पहले से ही पूरे भारत में दो हजार से भी ज्‍यादा किराना स्‍टोर चलाता है। इसका ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ‘जियो मार्ट’ भी तेजी से मार्केट में अपने कदम बढ़ा रहा है। लेकिन अभी कि बात कि जाये तो जियो मार्ट में अधिकतर दूसरी कंपनियों के प्रोडक्‍ट बेचे जा रहे हैं।

रिलायंस के स्‍वयं के प्रोडक्‍ट बहुत कम या फिर यह कहे कि ना के बराबर हैं। लेकिन अब रिलायंस कंपनी की प्‍लानिंग है, कि देश के सभी घरों में उनके प्रोडक्‍ट हो। इस तरह वह यूनिलीवर जैसी फेमस कंपनी को चुनौती दे रही हे।

यूनिलीवर जैसी कंपनी दावा करती है, कि 10 में से 9 भारतीय परिवार उनकी कंपनी के कोई ना कोई प्रोडक्‍ट का इस्‍तेमाल जरूर करते है। अब रिलायंस भी कुछ इसी तरह से अपने प्रोडक्‍ट को भारत के हर घर में पहुँचाना चाहती है।

बिजनेस को मिलेगा नया मुकाम

रिलायंस ने अभी के दिनों में डैनोन और केलॉग जैसी बड़ी कंपनियों के अधिकारी से बातचीत की है और उन्‍हें रिलायंस से जोड़ लिया हैं। इसके साथ ही रिलायंस ने अभी अपना एक जॉब विज्ञापन भी दिया है, जिसमें कहा है, कि उन्‍हें करीब 100 सिटी और छोटे एरिया में कार्य करने के लिए मिड-लेवल सेल्स मैनेजर्स की जरूरत है।

यह साबित करता है, रिलायंस इस प्‍लानिंग को अपनी अंतिम चरण तक पहुँचाने में लग चुकी है। ऐसा अनुमान लगाया जा रह है कि कंपनी अभी प्रारंभ में पर्सनल केयर, बेवरेज और चॉकलेट जैसी कैटेगरी में अपने ब्रांड लॉन्च करेगी। उसके बाद बह धीरे धीरे आगे अपना बिजनेस बढ़ायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here