टाटा ग्रुप को मिली सबसे बड़ी डिफेंस डील, 22,000 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट, 6 हजार लोगों को मिलेगी नौकरी

0
1011
Tata Group Defence Deal
Tata and Airbus Sign Rs 22,000 Crore Deal To Manufacture C-295 Aircraft In Uttar Pradesh. Ratan Tata reacts to Indian Air Force's Rs 22,000 crore deal for Airbus C-295 aircraft getting inked.

Bhopal: अब देश एक और मुकाम हासिल करने वाला है और इस कार्य में रतन टाटा का टाटा ग्रुप योगदान देने वाला है। देश में 6,000 से ज्यादा रोजगार पैदा होने की उम्मीद है। इसके अलावा इससे देश में एविएशन की अत्याधुनिक तकनीक आएगी। अब पहली बार कोई निजी कंपनी देश के लिए मिलिट्री एयरक्राफ्ट बनाएगी।

देश में अत्याधुनिक सैन्य परिवाहन विमान (Military Transport Aircraft) बनाने की जिम्मेदारी टाटा ग्रुप्स को दी गई है। टाटा और एयरबस साथ मिलकर इस प्रोजेक्ट मे कार्य करेगी। यह अपनी तरह का पहला ऐसा प्रोजेक्ट होगा जिसमें भारत की कोई निजी कंपनी देश सैन्य विमान बनाएगी।

कहा जा रहा है कि यह सोदा 15,000 करोड़ रुपये से अधिक का होगा। देश में 2012 से ही 56 C295MW परिवाहन विमान की दिशा में काम चल रहा है। लेकिन इस वर्श फरवरी में यह मामला CCS के पास आया था। 16 विमान एयरबस डिफेंस (स्पेन) से इम्पोर्ट किए जाएंगे जबकि बाकी 40 विमानों को 10 वर्षो में टाटा एडवांस्ड सिस्टम लिमिटेड (TASL) में निर्मित किए जाएंगे।

अनुमान है कि तटरक्षक बल (Coast guard) और दूसरी एजेंसियां भी इस प्रकार के विमानों के लिए ऑर्डर दे सकती हैं, जिससे इनकी मांग बढ़ने की उम्मीद है। सूत्रों के हिसाब से भारत में बने C295MW विमानों को निर्यात भी किया जा सकता है, क्योंकि यह एक किफायती (Affordable) प्रोजेक्ट हो सकता है।

रतन टाटा जी ने ट्वीट कर खुशी जाहिर की

इस सौदे को लेकर टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन श्री रतन टाटा (Ratan Tata) ने ट्वीट कर खुशी जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट के जरिए एयरबस डिफेंस, टाटा एडवांस्ड सिस्टम लिमिटेड और रक्षा मंत्रालय को बधाई दी है। इसके लिए हैदराबाद और बेंगलूरु के आसपास जगह तलाशी जा रही है।

इसके अलावा गुजरात और उत्तर प्रदेश में भी फैसिलिटी तैयार की जा सकती है। देश में 2012 से ही 56 C 295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट की दिशा में काम चल रहा है लेकिन इस साल फरवरी में यह मामला CCS के पास पहुंचा था।

एयरबस C-295 विमान की क्षमता 5-10 टन

भार उठाने की है। इस सौदे को लेकर एयरबस डिफेंस (Airbus Defence) की ओर से ट्वीट कर कहा गया कि यह भारत में प्रथम बार हो रहा है, जब कोई निजी कंपनी विमान तैयार करेगी। कंपनी आगे भी भारत के विकास में सहयोग करती रहेगी।

इस सौदे को लेकर एयरबस ने बताया है कि पहले 16 विमान स्पेन में ही तैयार किया जाएगे, बाकी 40 एयरक्राफ्ट भारत में असेंबल किए जाएंगे। यह डील भारत के लिए भी बहुत मायने रखती है और इससे भारत मजबूत होगा।

https://twitter.com/neeta_MP/status/1441665928853213185

भारत में हर वर्ष 12 विमान तैयार करने की क्षमता विकसित की जाएगी। इस सौदे की वजहे से अपने देश में 15 हजार के लगभग कौशल लेबर फोर्स को रोज़गार मिलेगा। इसके अलावा अगले दस वर्षो में 10 हजार रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here