
उत्तरप्रदेश प्रतापगढ़ जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुँवर रघुराज प्रताप सिंह ने लखनऊ में हिन्दू समाज के नेता कमलेश तिवारी के मारे जाने पर गहरा दुख व्यक्त किया है। दुखद भरी इस घड़ी में परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। इस दुख की घड़ी में राजा भैया ने उनके परिवार वालो से बात करके उनका इस क्षण में साथ दिया।
स्व कमलेश तिवारी के परिवार के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देने की बात कही है। जिस शख्स ने कमलेश तिवारी की मौत को अंजाम दिया है, उसने पहले Facebook पर फर्जी ID बनाकर उनसे बात करके, हिन्दू पार्टी में शामिल होने की बात की और मिलने का समय मांगा। 2 महीने पहले से आरोपी घटना की साजिश रच रहा था।
राजा भैया ने कहा कमलेश तिवारी के मारे जाने से पूरा प्रदेश आक्रोशित है। इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की है जनसत्ता दल अध्यक्ष राजा भैया ने। पकड़े गए आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। पूर्व सांसद गोपाल जी ने कहा कि इस दुख की घड़ी में जनसत्ता दल परिवार स्व कमलेश तिवारी के परिवार के साथ है।
जनसत्ता परिवार हर मुश्किल घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ा है। इसी क्रम में पूर्व सांसद शैलेन्द्र कुमार, राष्ट्रीय महासचिव डॉ कैलाश नाथ ओझा, विधायक विनोद सरोज, जिला पंचायत अध्यक्ष उमा शंकर यादव, प्रवीण चतुर्वेदी, विवेक सिंह, रीगन श्रीवास्तव एडवोकेट, अशोक सिंह एडवोकेट आदि ने कमलेश हत्याकांड की कड़े शब्दों में आलोचना की है।



