योगी से मिलने के बाद कमलेश तिवारी की मां ने न्याय ना मिलने पर तलवार उठाने की बात कही

0
476

Photo Credits: Twitter(@SureshChavhanke)




उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कमलेश तिवारी के परिवार से वार्तालाप की। बातचीत के तुरंत बाद मुख्यमंत्री योगी के आश्वासन पर परिवार संतुष्ट दिखा, लेकिन थोड़ी देर बाद व्याकुल हो उठी मां ने कहा कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वो तलवार उठा लेंगी।

उन्होंने कहा कि हमने मुख्यमंत्री योगी से वार्तालाप के दौरान कमलेश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रश्न उठाया। उन्होंने कहा कि हमने मुख्यमंत्री से यह भी सवाल किया कि कमलेश की इस प्रकार मृत्यु कैसे हुई? हिन्दू नेता कमलेश तिवारी के बेटे ने कहा, हमारी दो मुख्य मांगें थीं।

पहले कातिलों को पकड़ा जाए और हमें सुरक्षा व्यवस्था प्रदान कराई जाए। इसके अतिरिक्त हमें कुछ नहीं चाहिए। मुख्यमंत्री ने हमारी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और नाका पुलिस पर कार्रवाई का विश्वास दियाया है। हमें इसके अतिरिक्त कुछ नहीं चाहिए।


पुलिस ने किये थे अहम् खुलासे

वहीं उत्तरप्रदेश पुलिस ने कमलेश तिवारी Case में Use हुआ चाकू बरामद कर लिया है। साथ ही रविवार को ही गुजरात ATS ने खुलासा किया था कि कातिल अशफाक Facebook पर रोहित सोलंकी नाम की एक फर्जी Id बना कर कमलेश तिवारी से बात किया करता था।


रोहित सोलंकी की फर्जी Id के दम पर ही अशफाक कमलेश तिवारी से जुड़ा था। कमलेश तिवारी की पार्टी में सदस्य बनने और शामिल होने के बहाने वह मिलने आया था। उत्तरप्रदेश पुलिस ने इस अपराध में अपने कड़े तेवर अपनाते हुए IPS अधिकारियों की एक पूरी फौज लगा रखी है।

उत्तरप्रदेश पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार इस घटना को अंजाम देने वाले लगभग सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है। अब इस Case में शामिल और शख्स की खोजबीन जा रही हैं और आरोपियों की Location खंगाली जा रही हैं।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here