
Photo Credits: Instagram(@pvsindhu1)
Bhopal: बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु (PV Sindhu) को आज भारत में एक सुपर गर्ल के रूप में देखा जाता है और उनसे ओलंपिक में गोल्ड मैडल की उम्मीद लगाईं जाती है। पीवी सिंधु को टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) सेमीफाइनल में हार के बाद दिलासे और प्रेरणा की बहुत जरूरत थी। क्योंकि वह बहुत मायूस महसूस कर रही थी। ऐसे में उनके पिता पीवी रमना ने अपनी बेटी को समझाया और उन्हें ब्रोंज मैडल के लिये अच्चे ढंग से खेलने की नसीहत दी।
उन्होंने बेटी से कहा तुम्हे अब यह मेडल मुझे उपहार स्वरूप देना है। तुम्हे जीतना ही है। रमना ने रविवार को अपनी बेटी की जीत पर कहा की मेडल तो मेडल होता है। गोल्ड हो या ब्रान्ज। ओलंपिक में मेडल कोई हो, उपलब्धि में कोई अंतर नहीं। मेरी बेटी ने कारनामा कर दिखाया है। सबसे पहले मैं उनकी दक्षिण कोरियाई कोच पार्क ताए संग को धन्यवाद दूंगा, जिन्होंने बहुत मेहनत की है। भारत सरकार, बीएआई, उनके समर्थकों, सभी ने उन्हें आगे बढ़ाया। मैं इन सभी का आभारी हूं।
आपको बता दे की विश्व चैम्पियन सिंधु रविवार को दुनिया की नौंवें नंबर की चीन की ही बिंग जिओ को सीधे खेल में हराकर 2 ओलंपिक पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय और देश की पहली महिला बन गई है। सिंधु के पिता ने कहा मुझे खुशी है कि बेटी ओलंपिक में लगातार दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।
Many Congratulations 🎉 Champ pic.twitter.com/88MbKqPhN2
— Sunkanna- (@Sunkanna_) August 2, 2021
अब वह कांस्य और एक रजत मैडल (Olympics Bronze Medal) जीतकर उपलब्धि हासिल कर चुकी है। उसने देश का मान बढ़ाया है। अब मुझे खुशी है कि उसने देश के लिये मैडल जीता है। क्योंकि आमतौर पर ऐसा होता है कि तीसरा और चौथा मैच खेलना एक दवाब भरा मैच होता है। कल मैंने उसे बहुत प्रेरित किया था।
पिता रमना ने कहा की सेमीफाइनल में हारने के बाद मैंने बेटी से कहा था कि अपना बेस्ट दिया और कोई समस्या नहीं है। आज ध्यान लगाओ और बस विचार करो कि आप मुझे तोहफा दे रही हैं और कोर्ट पर तुम्हारे खेल से मैं बहुत खुश हूं। इसमें कोई शक नहीं कि हम गोल्ड मैडल की उम्मीद कर रहे थे। मैं बहुत खुश हूं। आपने अच्छा खेला। बस इसे भूल जाओ और अगले राउंड में ध्यान लगाओ।
.@Pvsindhu1 shows off her medal & pens a note of thanks after winning bronze at #TokyoOlympics 🥉 🇮🇳#PVSindhu #BadmintonStar #Badminton #StayHomeStaySafe #TokyoOlympics2020 #Olympics #Olympics2020 pic.twitter.com/zT25fekM2l
— Hyderabad Times (@HydTimes) August 2, 2021
मीडिया द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या शनिवार की हार के बाद उनका मनोबल कम हुआ था, इस परसिंधु के पिता ने कहा की हाँ बिल्कुल, सब बहुत दुखी हो गए थे। उसकी आंखों में आंसू थे। लेकिन अच्छा है कि वह ठीक हो गई और वापस आ गई और वह आज जीत गई।
पिता ने कहा की मैंने उससे कहा था कि टारगेट करते रहो और बार-बार शॉट खेलते रहो। रमना ने कहा कि वह दिल्ली जाने की योजना बना रहे हैं क्योंकि सिंधु 3 अगस्त को टोक्यो से वापस दिल्ली पहुंचेंगी। ओलंपिक कोई छोटा आयोजन नहीं है। स्वर्ण, रजत या कांस्य जीतना बहुत बड़ी उपलब्धि है। मुझे खुशी है कि उसने हमें खुशी दी है। पिता का मानना है की बेटी सिंधु अगले ओलंपिक में भी खेलेंगी और मैडल जीतेगी।
https://twitter.com/phlemzy_king/status/1422215023389257731
पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने टोक्यो ओलंपिक खेलों में रविवार को कांस्य पदक (Tokyo Olympics Bronze Medal) जीतकर इतिहास रच दिया। इस मौके पर उन्हें महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने भी बधाई दी। बता दें कि आनंद महिंद्रा अकसर ट्विटर पर किसी का ट्वीट या काम पसंद आने पर गिफ्ट् या अपनी कंपनी की गाड़ियां देते हैं। ऐसी ही डिमांड पी वी सिंधु के लिए किए उनके फैंस कर रहे है।
She already has one in her garage… https://t.co/Be6g9gIcYh pic.twitter.com/XUtIPBRrmi
— anand mahindra (@anandmahindra) August 1, 2021
कुछ यूजर्स ने कहा कि देश का नाम रोशन करने के लिए आनंद महिंद्रा को पीवी सिंधु को कुछ गिफ्ट देना चाहिए। पीवी सिंधु को ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर बधाई देते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा, ‘अगर मानसिक शक्ति का कोई ओलंपिक होता तो उसमें सिंधु टॉप पर आतीं। सोचिए मनोबल गिराने वाली हार के बाद कितनी प्रतिबद्धता से उन्होंने गेम खेला और जीत हासिल की।’ इसके बाद थार की डिमांड होने लगी। इस पर आनंद ने लिखा, ‘उनके ‘उनके (सिंधु) गैराज में पहले से एक थार है।’ आज आनंद महिंद्रा भी बेहद खुद है।



