प्रधानमंत्री मोदी ने सम्पूर्ण विश्व में दिलाया हिंदी को सम्मान, विदेशों में जाकर हिंदी में देते हैं भाषण।

0
364

प्रधानमंत्री मोदी ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर हमारी राष्ट्रभाषा हिंदी को सम्मान दिलाया है। प्रधानमंत्री मोदी को अधिकतर देशों से लेकर विदेशी मंचों पर भी हिंदी में भाषण देते हुए सुना व देखा होगा। कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत की तो उन्होंने हिंदी में अपनी वार्ता को अंजाम देने के लिए प्रयास किये थे।

प्रधानमंत्री मोदी अपनी राष्ट्रभाषा को प्राथमिकता देते है। सभी जगह कोशिश करते है कि राष्ट्रीय भाषा को सम्मान मिले। लोग उसका सम्मान करें।
इससे पहले भी उन्होंने अपनी विदेशी यात्राओं के दौरान राष्ट्रीय भाषा हिंदी में ही भाषण दिए हैं।

यह सब जानकारी इस बात का दावा है कि हिंदी भाषा ना केवल राष्ट्रीय स्तर पर सभी के दिलों और दिमाग में हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हिंदी भाषा का विकास तेज गति से हो रहा है। भारत के बाहर भी लोग हिंदी भाषा को संम्मान देने लगे है।


प्रधानमंत्री मोदी के अतिरिक आजादी के टाइम से लेकर अब तक ऐसे बहुत सर्वश्रेष्ठ भारतीय नेता रहें हैं, जिन्होंने हिन्दी को ग्लोबल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने साल 2017 में UN में हिन्दी में भाषण दिया। जिसके लिए उनकी बहुत तारीफ की गई थी।

उन्होंने अपने भाषण में पाक की जोरदार निंदा की थी। इस दौरान उन्होंने बताया कि भारत ने कई देशों में विकास किया है, लेकिन पाक ने हमेशा से ही आतंकवाद को समर्थन दिया है। इस भाषण के बाद पूर्व मंत्री सुषमा स्वराज की भारत में ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर में भी शानदार प्रशंसा हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here