लद्दाख के भाजपा सांसद ने हिंदी दिवस पर जो कहा, वह आपको गर्व करने पर मज़बूर कर देगा

0
427

Photo Credits: Jamyang Tsering Namgyal on Twitter

लद्दाख के भाजपा सांसद जामयांग शेरिंग नामग्याल ने देश को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट पर ट्वीट करके सभी देशवासियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट करके बोला कि हिंदी केवल हमारी भाषा ही नहीं, हमारी पहचान भी है।

तो आइए हिंदी सीखे, हिंदी सिखाए और हिंदी बोले। हम सब मिलकर हिंदी भाषा का सम्मान करें। अपनी हिंदी मातृभाषा पर करें अभिमान, यह है हिंदुस्तान की शान। हिंदुस्तान के माथे की बिंदी, जन-जन की आत्मा बने हिंदी। हिंदीदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हिंदी दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा की, “हिंदी दिवस पर आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भाषा की सहजता,सरलता और शालीनता अभिव्यक्ति को सार्थकता प्रदान करती है। हिंदी ने इन पहलुओं को खूबसूरती तरीके से समाहित किया है।”


हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को सम्मान के साथ मनाया जाता है, जो उस दिन के महत्व को याद करता है जब देश की संविधान सभा ने हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में अपना कर उसे सम्मानित किया था। हिंदी, देश की 22 अनुसूचित भाषाओं में से एक भाषा है। सभी देशवासियों को मातृभाषा पर गर्व करना चाहिए और उसका सम्मान करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here