साल 2019 के अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार पाने वालो की सोमवार को घोषणा की जा चुकी है। भारतीय मूल के अभिजीत बनर्जी और उनकी पत्नी एस्टर डुफलो को साल 2019 के अर्थशास्त्र के नोबेल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने बधाई देते हे अपने ट्वीट में लिखा कि अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में आर्थिक विज्ञान के क्षेत्र में दिया जाने वाला नोबेल अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने पर बधाई। उन्होंने गरीबी उन्मूलन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और सहयोग दिया है।
कोलकाता में जन्मे अभिजीत बनर्जी अमेरिकी अर्थशास्त्री
जानकारी के मुताबिक इस साल अर्थशास्त्र का नोबेल अभिजीत बनर्जी और उनकी पत्नी एस्टर डुफलो और माइकल क्रेमर को दिया गया है। इन तीनों को ये अवॉर्ड वैश्विक गरीबी को कम करने के क्षेत्र में प्रयोगात्मक दृष्टिकोण देने के लिए दिया गया है।
भारतीय कोलकाता में जन्मे अभिजीत बनर्जी अमेरिकी अर्थशास्त्री हैं। वह वर्तमान में MIT में फोर्ड फाउंडेशन इंटरनेशनल प्रोफेसर के रूप पर पदस्थ हैं। बनर्जी अब्दुल लतीफ जमील पोवर्टी एक्शन लैब में एस्टर डुफलो और सेंधिल मुल्लईनाथन के साथ को-फाउंडर हैं।
Congratulations to Abhijit Banerjee on being conferred the 2019 Sveriges Riksbank Prize in Economic Sciences in Memory of Alfred Nobel. He has made notable contributions in the field of poverty alleviation.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 14, 2019
ये इनोवेशन ऑफ़ पॉवर्टी एक्शन और ये कंसोर्टियम फ़ॉर फ़ाइनेंशियल सिस्टम्स एंड पॉवर्टी के कार्यकरणी मेंबर भी हैं। अभिजीत बनर्जी ने नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से इकोनॉमिक्स से MA किया है। उन्होंने 1988 में अमेरिका के हार्वर्ड विश्वविद्यालय से PHD की।
जानकारी के अनुसार नोबेल फाउंडेशन द्वारा स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में वर्ष 1901 में प्रारंभ किया गया। यह शांति, रसायन, चिकित्सा विज्ञान, साहित्य, भौतिकी और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में विश्व का सर्वोच्च अवॉर्ड है। इस पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति-पत्र के साथ 14 लाख डालर की राशि भी दी जाती है।



