हरदोई की बेटी अंजली सिंह ने फिर लहराया हरदोई का झंडा, किया PCS परीक्षा पास।

0
2914
Anjali Singh UP PCS
Uttar Pradesh Hardoi farmer's daughter Anjali Singh Selected for the post of Naib Tehsildar

Photo Credits: Twitter

ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ी किसान विजय बहादुर सिंह की बेटी अंजली सिंह ने PCS में 79 वीं पायदान हासिल किया है। लोनार में इंटर और कटियारी से BSC कर अंजली ने तैयारी प्रारंभ कर दी थी और 2016 की Exam में उसका नायब तहसीलदार के रूप में सिलेक्शन हुआ था, लेकिन उसका सपना IAS बनने का था। तो उसने Join न करके फिर से तैयारी प्रारंभ कर दी और अब PCS में सम्मान जनक रैंक हासिल किया है।

मलौधा निवासी हरिनाथ सिंह के भांजे विजय बहादुर वहीं रहकर शिक्षा प्राप्त किये और फिर शहर आकर बच्चों को शिक्षा देने लगे। सामान्य परिवार की अंजली का सपना है कि वह IAS बनाकर समाज सेवा करे।

अंजलि के अलावा अन्न परीक्षार्थी भी सफल हुये

PCS के परीक्षा रिजेलट में जिले में बतौर प्रशिक्षु बीडीओ ने प्रदेश में PCS में पहली रैंक हासिल की है। तो वही किसान की बेटी अंजली ने नाम रोशन किया है। दूसरी तरफ बम्हनाखेड़ा निवासी किसान के बेटे ने कामयाबी हासिल की है। सुमित सिंह का BDO के रूप में सिलेक्शन हुआ है। सबसे खास बात यह कि यह सभी ग्रामीण क्षेत्र के परिवेश में पढ़े हैं और बिना लंबी तैयारी की कामयाबी हासिल कर अब IAS बनने का सपना संजोए हैं।

टीचर का बेटा बना PPS अधिकारी

जिले में बतौर खंड विकास अधिकारी मयंक द्विवेदी ने PCS में प्रथम पायदान हासिल की है। मूल रूप से कन्नौज जिले के मिघौली निवासी मयंक द्विवेदी के पिता अरविद द्विवेदी प्राइवेट टीचर हैं। मां कुसुम द्विवेदी ने उन्हें और उनकी दोनों बहनों को अच्छे संस्कार सिखाए। 2015 में MSC करने के बाद 2016 की परीक्षा में पहली बार में ही उनका BDO के रूप में चयन हुआ था।

2017 में उन्होंने दूसरी परीक्षा दी थी और अब PPS बने हैं। IAS में चार बार साक्षात्कार तक पहुंच चुके मयंक ने फिर IAS की परीक्षा दी है। उनका सपना है कि IAS बनाकर समाज की सेवा करें। PPS में पहला पायदान हासिल करने पर उन्होंने अपने साथ ही हरदोई का नाम भी रोशन किया है। उनकी कामयाबी पर नगर मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार, जिलाधिकारी पुलकित खरे, SP आलोक प्रियदर्शी सभी ने उन्हें बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here