
Photo Credits: Twitter
Delhi: भारत के पूर्वोत्तर राज्य से आने वाली बेटी मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) ने देश का मान बढ़ाया है और अन्न बेटियों को प्रेरित किया है। मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक में वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल (Silver Medal) जीतकर देश का मान बढ़ाया था। इससे पहले 2000 के सिडनी ओलंपिक में कर्णम मल्लेश्वरी ने कांस्य पदक जीता था।
अब चानू को आप एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालते हुए देखने वाले है। चानू ने मणिपुर पुलिस विभाग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (खेल) अर्थात ASP के रूप में औपचारिक तौर पर कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने मणिपुर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की उपस्थिति में इस पोस्ट को ग्रहण किया।
भारतीय खिलाड़ी चानू ने एएसपी (ASP) की पोस्ट को लेने के बाद ट्विटर पर अपनी तस्वीरें भी शेयर की और इस बात की जानकारी दी। ओलंपिक में भारतीय वेटलिफ्टर (Olympic Medalist) चालू ने ट्विटर पर कहा, ‘मणिपुर पुलिस में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (खेल) के रूप में शामिल होना सम्मान की बात है। मैं मणिपुर राज्य और हमारे माननीय मुख्यमंत्री बीरेन सिंह सर को धन्यवाद देनी चाहती हूं, जिन्होंने मुझे देश और यहां के नागरिकों की सेवा करने का मौका दिया। जय हिंद।’ इस पोस्ट को लोगो ने बहुत पसंद किया।
It is an honour to have joined the Manipur Police as the Additional Superintendent of Police (Sports). I would like to thank the state of Manipur and our Hon'ble Chief Minister @NBirenSingh sir, for giving me this opportunity to serve the country and its citizens.#JaiHind pic.twitter.com/doRkTxQkj4
— Saikhom Mirabai Chanu (@mirabai_chanu) January 15, 2022
आपको जानकारी हो की मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने पिछले साल जुलाई माह में में घोषणा की थी कि टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली चानू को मणिपुर राज्य पुलिस विभाग (Manipur Police) में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) के पद पर नियुक्त किए जाएगा। CM बीरेन सिंह ने चनु को एक करोड़ रुपए देने का भी ऐलान किया था। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा था कि सरकार राज्य में विश्व स्तरीय भारोत्तोलन अकादमी स्थापित करेगी।
— Saikhom Mirabai Chanu (@mirabai_chanu) January 15, 2022
बता दें की मिराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक में वेटलिफ्टिंग में 49 किग्रा वर्ग में सिल्वर मेडल जीता था। उन्होंने क्लीन एवं जर्क में 115 किग्रा और स्नैच में 87 किग्रा से कुल 202 किग्रा वजन उठा कर इतिहास रच दिया था। वह वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीतने वाली भारत की पहली वेटलिफ्टर हैं।
ASP மீராபாய் சானு!#SunNews | #Mirabai | @mirabai_chanu pic.twitter.com/uXUoYaWZpx
— Sun News (@sunnewstamil) January 17, 2022
टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतकर देश को मीराबाई चानू ने पहले ही सम्मान दिलवा दिया था और अब पुलिस में ASP अफसर बनकर उन्होंने अपनी पोस्ट पर बैठते हुए अपने माता पिता को भी गर्व करने का अवसर दिया। उन्होंने पुलिस की वर्दी में अपने माता पिता के साथ तस्वीर भी खिचवाई। यह फोटो देश के लोगो को काफी पसंद आ रही है।



