पुष्पा फिल्म के इस खलनायक ने 15 मिनट में सभी विलेन को फेल कर दिया, Pushpa 2 में पड़ेगा भारी

0
1921
Pushpa Movie Villen Reality
Pushpa movie villen Fahadh Faasil as IPS Officer Bhanwar Singh Shekhawat story. Fahadh Faasil 15 minute role in Pushpa The rise was awesome.

Photo Credits: Twitter

Bhopal: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा (Pushpa) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। हर दिन कमाई के नए-नए कीर्तिमान और रिकॉर्ड बना रही हैं। बता दें की पुष्पा मूवी ने भारतीय बॉक्स ऑफिस (Box Office India) पर अपने पांचवें शुक्रवार को लगभग 1 करोड़ रुपये कमा लिए। इसके 29 दिनों में कुल मिलाकर 300.75 करोड़ रुपये हो गए हैं।

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 300 करोड़ रुपये के सम्मानीय क्लब में एंट्री करने वाली टॉलीवुड की चौथी फिल्म बन गई। अभी तक, केवल ‘बाहुबली: द कनक्लूजन’ जिसने 1351 करोड़ रुपये, ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ 482 करोड़ और ‘साहो’ ने 339 करोड़ रुपये कमाए। तीनो फिल्म में अभिनेता प्रभास ही थे। अब चौथी फिल्म ने अपना कमाल दिखाया और वो अल्लू अर्जुन ने कह दिया की मैं झुकने वाला नई।

ये फिल्म फिल्म पुष्पा दी राइज 1 (Pushpa: The Rise) पिछले साल 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। अल्लू अर्जुन की इस फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेत्री रश्मिका मंदाना दिखाई दी। इस फिल्म को सुकुमार ने डायरेक्ट किया है। अब एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन इसका क्रेज थम ही नहीं रहा। पुष्पा फिल्म लोगों को इतनी पसंद आई कि अब लोग इसके दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अल्लु अर्जुन की स्टाइल और एक्शन ने लोगों को दीवाना बना दिया है। इस फिल्म में उनका अभिनय के बेमिसाल है। परन्तु फिल्म में एक कलाकार ऐसा भी है, जिसने केवल 15 मिनट में अपने अभिनय का लोहा मनवा लिया। इस अभिनेता ने लास्ट के 15 मिनटों में पूरा बॉक्स ऑफिस ही लूट किया। अब जनता पुष्पा फिल्म के अगले भाग में अल्लु अर्जुन अर्थात पुष्पा और आईपीएस अफसर भंवर सिंह शेखावत के बीच दमदार डायलॉग और सीन देखने को बेताब है।

फिल्म पुष्पा के अंतिम मिनटों में आईपीएस अधिकारी बने भंवर सिंह शेखावत (IPS Officer Bhanwar Singh Shekhawat) का किरदार निभाने वाले एक्टर फ़हाद फासिल (Fahadh Faasil) का किरदार भी बहुत दमदार रहा। इस फिल्म में फ़हाद ने कम समय में अल्लु अर्जुन सामने एक सफल और वज़नदार किरदार प्रस्तुत किया। उन कुछ ही मिनटों में फ़हाद ही छाए रहे।

ऐसे बहुत से दर्शक रहे, जिन्होंने फ़हाद को पहली बार किसी फिल्म में देखा है। अब लोग जानना चाहते है की फिल्म का यह IPS फहाद फासिल कौन है। फ़हाद ने साउथ की कई फिल्मो में काम किया हैं। फ़हाद कई मलयालम और तमिल फिल्मों में दिख चुके हैं। फ़हाद पहली बार 2002 में फिल्म ‘कायेथुम दुराथ’ में दिखे थे। वैसे तो यह फिल्म फ्लॉप रही। ऐसे में फ़हाद ने हार मान ली और यह किस लिया की एक्टिंग उनके बस की बात नहीं है। तो वे अपनी आगे की पढ़ाई करने के लिए अमेरिका चले गए।

अमेरिका में पढ़ाई के दौरान फ़हाद ने एक बार अपने मित्रों के साथ एक फिल्म देखी, वह फिल्म थी ‘यूं होता तो क्या होता’। इस फिल्म का एक किरदार सलीम राजाबली था। उसकी एक्टिंग और फेस एक्सप्रेशन देखकर फ़हाद उनके फैन हो गए। यह किरदार अभिनेता इरफान खान ने निभाया था। इसके बाद तो फ़हाद ने इरफान की कई फिल्में देखीं और उनको इस बात का अहसास हुआ की एक्टिंग इतनी भी मुश्किल नहीं है।

आज के दिवंगत अभिनेता इरफान खान को उस वक़्त देखकर फ़हाद ने फिर से एक्टिंग की दुनिया में लौटने का मन बना लिया। साल 2018 में फहाद फासिल को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए नेशनल अवॉर्ड दिया गया। फहाद अन्नायुम रसूलम, महेशिंते प्रतिकारम, थोंडीमुथलम द्रिकसाक्षियुम, कुंबलंगी नाइट्स और सुपर डीलक्स जैसी फेमस फिल्मों में अपना दमदार अभिनय दे चुके है।

अब अभी हालिया फिल्म पुष्पा में उनका 15 मिनट किरदार (15 Minutes Role) बहुत वजनदार रहा। फिल्म के दूसरे भाग में फ़हाद फासिल (Fahadh Faasil) अल्लु अर्जुन (Allu Arjun) को कैसे परेशान करते हैं यह देखना रोचक रहने वाला है। तो पुष्पा पार्ट 2 (Pushpa Part5 2) के आने पर दर्शकों का उत्साह सातवे आसमान पर रहेगा और दर्शक भी कहेगा की मैं झुकेगा नई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here