नई दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन बनेगा 40 मंजिला ट्वीन टॉवर, होंगी होटलें, ऑफिस और यह सब सुविधाएँ

0
4318
New Delhi Railway Station
New Delhi railway station to go under redevelopment, take a look at future model. New Delhi railway station, once developed, will have a 40-storey twin tower and multi-level car parking.

File Demo Model Image Credits: Twitter

Delhi: पीएम मोदी के स्मार्ट सिटी (Smart City) के अंतर्गत अब भारतीय रेलवे स्‍टेशनों (Indian Railway Stations) का पुनर्विकास कर उन्हें विश्वस्तरीय में परिवर्तन कर रहे है। सरकारी और निजी कंपनियों की भागीदारी इस परियोजना के तहत निजी क्षेत्र की भागीदारी के साथ देशभर के 123 रेलवे स्‍टेशनों को स्टेशन पुनर्विकास परियोजना के अंतर्गत नया और आकर्षक स्वरूप द‍िए जाने की योजना है।

इन कार्यों और संबंधित रियल एस्टेट विकास के लिए कुल निवेश तकरीबन 50,000 करोड़ है, पुनर्विकसित स्टेशनों को हवाई अड्डों के समान सुविधाएं मिलने के आसार है, वे मल्टी-मोडल ट्रांजिट हब के तौर पर काम करेंगे और राजस्व लाने के लिए वाणिज्यिक विकास (Commercial Development) प्रदान करेंगे।

गुजरात के गांधीनगर कैप‍िटल रेलवे स्टेशन को एयरपोर्ट की प्रतिरूप पर निर्माण करने के बाद अब नई द‍िल्‍ली रेलवे स्‍टेशन (New Delhi railway station) का विश्व स्तरीय सुविधाओं (World Class Facility) के साथ शानदार तरीके से पुनर्विकास करने की योजना पर कार्य क‍िया जाएगा।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रोजाना होता है, करीब 4.5 लाख लोगों का आवागमन

बता दें कि इस वक़्त नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रोजाना (New Delhi Railway Station Yojana) लगभग 4.5 लाख लोगों का आवागमन होता है। इसकी वजह से अब रेलवे की तरफ से नई द‍िल्‍ली स्‍टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की योजना तैयार की गई है।

इन एजेंसी व व‍िभागों में भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (Airport Authority of India), नई दिल्ली नगर परिषद (New Delhi Municipal Council), लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), बीएसईएस, वन विभाग समेत अन्‍य संबंधित भी प्रमुख रूप से सम्मिलित हैं।

2.20 लाख वर्ग मीटर में स्‍थ‍ित है नई द‍िल्‍ली रेलवे स्‍टेशन

जानकारी के अनुसार नई द‍िल्‍ली रेलवे स्‍टेशन का संपूर्ण क्षेत्र करीब 2.20 लाख वर्ग मीटर में स्‍थ‍ित है, इसल‍िए इस स्‍टेशन को और अधिक आकर्षक, अत्‍याधुन‍िक सुव‍िधायुक्‍त बनाने हेतु कई बड़ी योजनाओं पर काम करने की आवश्यकता होगी। द‍िल्‍ली के उप-राज्‍यपाल अन‍िल बैजल की अध्‍यक्षता में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास परियोजना का समीक्षा भी की गयी है और प्रगति का विवरण भी लिया गया।

बेठक में द‍िल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अलावा नीत‍ि आयोग के सीईओ, द‍िल्‍ली के चीफ सेक्रेटरी व‍िजय कुमार देव, रेल भूमि विकास प्राधिकरण के वाइस चेयरमैन और परियोजना से जुड़े अन्‍य तमाम अध‍िकारी भी प्रमुख तौर से उपस्थ‍ित रहे।

कैसा होगा नई दिल्ली का नया रेलवे स्‍टेशन

यात्रियों की सहूलियत के लिए अलग-अलग पिक अप और ड्रॉप अप जोन का निर्माण किया जाएंगे। स्‍टेशन पर 40 मंजिला ट्वीन टावर का भी निर्माण किया जाएगा। इस टावर में होटल, कार्यालय, फुटकर दुकान सभी सहूलियत की चीजे होंगी, साथ ही मल्टी लेवल कार पार्किंग का भी निर्माण किया जायेगा।

रेलवे स्‍टेशन पर मल्‍टी स्‍टोरी कार पार्क‍िंग के साथ-साथ मल्‍टी मॉडल इंटीग्रेटेशन, रोड नेटवर्क और पीएसपी विकसित की जाएगी। रेलवे कार्यालय 45 हजार वर्ग मीटर में होगा। सड़क की बनावट में भी कई सुधार क‍िए गए हैं, ज‍िसमें पैदल यात्र‍ियों का आवागमन, स्‍ट्रीट फर्नीचर, ई-व्‍हीकल और वुमेन सेफ्टी मुख्य तौर से सम्मिलित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here