
Nagpur: देश भर मे अब कई शहरो मे मेट्रो का काम तेजी से चल रहा है। साथ ही मेट्रो नेटर्वकिंग दुनिया भर में अपनी इस तरक्की के लिए चर्चा मे भी आ रहा है। हाल में ही खबर मिली है कि नागपुर मेट्रो ने एक मिसाल पेश किया है। जिससे अब यह भी सबकी चर्चा मे आ गया है।
बता दे कि नागपुर मेट्रो के इंजीनियरों ने कुछ ऐसा काम किया हैं कि उनके इस काम को गिनिज वर्ल्ड रिकार्ड मे शामिल किया जा रहा है। नागपुर मेट्रो (Nagpur Metro) के इंजीनियर जिनकी चर्चा इसलिए कि जा रहीं है। क्योंकि उन्होने 3,140 मीटर लंबा डबल डेकर वायाडक्ट बनाया है। जो कि बहुत ही लंबा है।
इस लंबे डबल डेकर वायाडक्ट मे बनाए गए हैं, तीन स्टेशन
बताया जा रहा है कि यह 3.14 किलोमीटर लंबे डबल डेकर वायाडक्ट जो कि नागपुर के वर्धा रोड पर बनाया गया है। उनमे सिर्फ़ तीन स्टेशन ही है, जय प्रकाश नगर, छत्रपति नगर और उज्जवल नगर। इन स्टेशनो को कुछ खास तरीके से निर्माण करने की आवश्यकता थी। जिसमें डबल डेकर वायाडक्ट भी बनना था।
इसे तैयार करने मे कम भूमि के साथ साथ लागत भी लगी कम
बता दे कि यह नागपुर मेट्रो के डबल डेकर वायाडक्ट को इस तरह से तैयार किया गया है कि इसके पहले स्तर पर हाइवे फ़्लाईओवर और दूसरे स्तर पर मेट्रो ट्रेन है। साथ ही सबसे निचले स्तर यानी ग्राउंड एरिया की बात करे तो यहा हाइवे के साथ थ्री टियर ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम मौजूद हैं।
इंजीनियरों के अनुसार इसमें सबसे अच्छी बात यह है। कि इस मेट्रो डबल डेकर वायाडक्ट को बनाने के लिए बहुत ही कम जमीन की आवश्यकता पड़ी हैं। साथ ही इस परियोजना मे राशि भी कम ही लगी है।
नागपुर वर्धा रोड पर बना दुनिया का सबसे लंबा डबल डेकर वायाडक्ट
बता दे कि नितिन गडकारी (Nitin Gadkari) जो कि केन्द्रीय सडक परिवहन और राजमार्ग मंत्री है। उन्होने इस नागपुर मेट्रो के निर्माण मे हो रहे प्रयास की बहुत प्रशंसा भी की है। साथ ही ट्वीट करते हुए लिखा कि “एनएचएआई और महा मेट्रो की टीम को नागपुर मे सबसे लंबे डबल डेकर वायाडक्ट को तैयार करके गिनीज बुक आफ़ वर्ल्ड रिकार्ड (Guinness Book of World Records) प्राप्त करने के लिए बहुत-बहुत बधाई”।
Another feather in the cap !
Heartiest Congratulations to Team NHAI and Maha Metro on achieving the Guinness Book of World Record in Nagpur by constructing longest Double Decker Viaduct (3.14 KM) with Highway Flyover & Metro Rail Supported on single column. #GatiShakti @GWR pic.twitter.com/G2D26c7EKn
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) December 4, 2022
इसके अलावा उन्होने आगे भी ट्वीट करके लिखा कि “इस नागपुर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट को पहले भी इंडिया बुक और एशिया बुक से रिकार्ड मिल चुका है। लेकिन अब गिनीज आफ़ वर्ल्ड रिकार्ड मे नाम दर्ज होने और प्रतिष्ठित इनाम हासिल करना हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है। वह कहते हैं कि मै अधिकारियो, इंजीनियरों और इसमे काम करने वाले श्रमिकों को सलाम और दिल से धन्यवाद करता हूँ। जिन्होंने इसको आज इतना संभव बनाने के लिए दिन रात काम किया”।
गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड के शामिल किया गया इस डबल डेकर वायाडक्ट मेट्रो स्टेशन को
गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड मे, लंदन के एक बयान के तहत महाराष्ट्र राज्य के नागपुर मे वर्धा रोड पर 5 मार्च 2019 को मेट्रो रेल यातायात द्वारा 3.14 किलोमीटर का डबल डेकर वायाडक्ट प्रारंभ किया गया था। जो 13 नवम्बर 2020 को मेट्रो रेल तंत्र पर किसी भी राजमार्ग यातायात के लिए सबसे लंबा डबल डेकर वायाडक्ट है। जो कि हमारे देश के लिए गर्व की बात है।



