
Photo Credits: YouTube Video Crap Image
Delhi: वैसे तो सोशल मीडिया में आए दिनों कई तरह की मजाकिया वीडियोस और पिक्चर्स वायरल होती है। कुछ वीडियोस और पिक्चर ऐसे जानवरों की होती है जो अपनी फनी फनी एक्टिविटीज से लोगों के मन को मोह लेते हैं। सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा 2-4 पशु पक्षी ही ऐसे हैं। जो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा धमाल मचाए रहते हैं।
इनमें एक पक्षी है मिट्ठू जो अपनी आवाज से और इंसानों की तरह बोलने के लिए काफी ज्यादा फेमस होता है और एक पशु है, बंदर जो लोगों के पूर्वज कहलाते हैं। वैसे तो बंदर जंगलों में एक डाल से दूसरे डाल में लंबी लंबी छलांग मारने के लिए फेमस है परंतु कुछ बंदर ऐसे भी हैं, जिनकी एक्टिविटी ऐसी होती है, जैसे कोई इंसान हो।
एक पशु प्रेमी ही जानता है कि एक जानवर को भी इंसानों से लगाओ हो जाता है और रहते-रहते वे भी एक परिवार का सदस्य जैसे हो जाते हैं। आज के इस लेख में हमें ऐसे मनोरम वीडियो की बात करेंगे, जो एक बंदर की है और लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
पशु प्रेमी जान लेते हैं, उनके मन की बात
दुनिया में दो तरह के लोग हैं, जो पशुओं को भी एक जीव मानकर उन्हें अपनी तरह प्यार और दुलार से रखते हैं और दूसरे वे व्यक्ति होते हैं, जो पशुओं से बेहद नफरत करते हैं। परंतु आज हम उन पशु प्रेमियों की बात करेंगे, जो पशुओं के मन की बात को बहुत जल्दी समझ लेते हैं और उन्हें ढेर सारा प्यार देते हैं।
कुछ लोगों को पशुओं से इतना ज्यादा रहता होता है कि वह कई प्रकार के जानवरों को अपने पास पालते हैं और उनके विषय में अधिक से अधिक जाने की कोशिश करते हैं। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल (Video Viral) हो रही है। वह वीडियो बंदरों की है और हम जानते हैं कि बंदर कितना शरारती जानवर है। बंदर की शरारत देखकर लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं और काफी मजे ले रहे हैं।
सोशल मीडिया पर हुआ वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला मंदिरों की सीढ़ियों में बैठकर वहां के बंदरों को उनका प्रिय भोजन चने खिला रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं। के उस जगह ढेर सारे बंदर है और एक महिला लकड़ी के बने एक पात्र में चने लेकर बंदरों की तरफ बढ़ रही है।
जैसे-जैसे महिला आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे बंदर भी उसके पास बढ़ते हैं और उस लकड़ी के पात्र से चने निकालकर खाना शुरू कर देते हैं। वह महिला उन बंदरों (Langoors) से जरा भी नहीं डर रही, बल्कि एक मां की तरह उन्हें खाना खिला रही है। यह वीडियो देखकर ऐसा लगता है मानो उन बंदरों को एक मां की ममता मिल रही है और बच्चों की तरह प्यार।
बंदरों को मिला एक मां का प्यार
वीडियो में आप देख सकते हैं कि बंदर (Monkey) उस महिला के बालों और साड़ी के साथ खेल रहे हैं और छोटे बच्चों की तरह उस महिला के बालों को खींच रहे हैं। परंतु वह महिला उन्हें बच्चों की तरह हटा रही है, इतना ही नहीं एक बंदर उस महिला की गोद में किसी छोटे बच्चे की तरह चढ़ गया है। ऐसा लग रहा है मानो एक छोटा बच्चा अपनी मां की गोद में बैठा हो।
जिस-जिस ने इस वीडियो को देखा है, इस वीडियो को देखा है। उस उसने इस वीडियो की प्रशंसा की है। यहां तक कि उस महिला की भी प्रशंसा हो रही है। दुनिया में लोगों को केवल अपने आप से ही मतलब होता है, परंतु कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो बेजुबान जानवरों को अपना मान कर उनका भरण पोषण करते हैं।
देखते ही देखते वीडियो हो गई वायरल
बताया जा रहा है यह वीडियो किसी मंदिर का है, जहां ढेरों संख्या में बंदर है। यह वीडियो सोशल मीडिया के यूट्यूब (Youtube) प्लेटफार्म पर बद्री नारायण भद्र (Badri Narayan Bhadra) के द्वारा शेयर किया गया है।
इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा धमाल मचाया हुआ है, लोग देखकर इस वीडियो को काफी इंजॉय कर रहे हैं। साथ ही उस महिला को भी उसके काम के लिए अपने अपने सुविचार व्यक्त कर रहे है।



