बिहार में यहाँ ​दूसरा सबसे बड़ा म्यूजियम बनकर तैयार, ओपन थिएटर और मॉल जैसी सुविधाएं होंगी

0
2364
Museum in Lakhisarai Bihar
Museum in Lakhisarai Bihar is the second largest Museum in Bihar State. This Museum in Bihar will give park and mall as well for visitors and tourists.

Photo Credits: Twitter

Lakhisarai, Bihar: बिहार में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। इस वक़्त इस राज्य में सड़क, पुल, रेलवे ब्रिज जैसे कई कार्य प्रगति पर है। देश का सबसे बड़ा सड़क प्रोजेक्ट भारत माला प्रोजेक्ट भी बिहार से होने हुए गुजरेगा। आने वाले समय में बिहार (Bihar) पूरे देश में विकास के नए नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। अब खबर आई है की बिहार को एक अन्न सौगात मिलने जा रही है।

बिहार में दूसरा सबसे बड़ा म्यूजियम बनकर लगभग तैयार है। मिली जानकारी के मुताबिक इस साल 2022 के मध्य में यह तैयार होकर आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। कहा जा रहा है की इस साल के आरंभ में जहां लोगों को बिहार सरकार तथा बिहार परियोजना की तरफ से कई सारी सौगात मिलने जा रही है।

लोगो के लिए यह ख़ुशी की बात है की अब राज्य का दूसरा सबसे बड़ा म्यूजियम (Second Biggest Museum in Bihar) भी बनकर तैयार हो चुका है और जल्द ही इसे शुरू करने की उम्मीद भी जताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं की इस म्यूजियम में बिहार के इतिहास से लेकर सांस्कृतिक धरोहरों की एक दुर्लभ चीज़े और झांकी देखने को मिलेगी। यह लोगो को बिहार और भारत की प्राचीन धरोहर और पहचान से अवगत करवाएगी।

वैसे लगभग बिहार का यह दूसरा सबसे बड़ा म्यूजियम बनकर लगभग तैयार हो गया है। इस साल के मध्य तक यह आम लोगों के लिए ओपन हो जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक़ लखीसराय (Lakhisarai) जिले के बालगुदर (Balgudar) में इसका निर्माण कार्य चल रहा है। यह म्यूजियम 1.5 एकड़ जमीन पर बनाया जा रहा है। बिहार की राज्य सरकार इसके निर्माण पर 22.33 करोड़ रुपए खर्च कर रही है। यहाँ लोगो को कई सुविधाएं भी मिलने वाली हैं।

यह म्यूजियम तीन मंजिला भवन है और इसकी डिजाइन बहुत आकर्षिक बनाई गई है। यहां लोग और टूरिस्ट लेजर लाइट शो का भी आनंद ले सकेंगे। इस म्यूजियम के निर्माण कार्य का शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 8 अगस्त 2020 को किया था। बीते कुछ दिनों से इसे बनाया जा रहा है। इसका कार्य लगभग पूरा हो ही गया है।

बताया गया है की निर्माण कार्य करने वाली एजेंसी का कहना है की इस म्यूजियम (Bihar Museum) में आर्ट गैलरी, ऑडिटोरियम हॉल, दो फ्लोर का एग्जीबिशन हॉल, 150 सीट वाला थिएटर, लेजर शो, कैंपस में लँड स्कैपिंग, ओपन थिएटर और 40 वाहनों की पार्किंग होगी।

इस म्यूजियम में पुरावत्त्विक अवशेषों और खास तौर पर लखीसराय में मिले बुद्ध के अवशेषों को रखा जाएगा। ऐसे ही हाल में बिहार की राजधानी पटना (Patna) स्थित बिहार म्यूजियम को एआईए जापान अवॉर्ड मिला है। बिहार म्यूजियम को यह अवॉर्ड उसकी संरचना अर्थात खास डिजाइन के लिए दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here