एक ऐसी इलेक्ट्रिक पिकअप कार आई, जो सिंगल चार्ज में 644 KM चलेगी, इसकी कीमत भी जान लें

0
24987
GM Silverado pickup car
GM to chase Ford, Rivian with a electric Silverado pickup car. GM just unveiled the new Silverado EV. Structural battery pack. Range of 400 miles. 350kW fast charging.

Photo Credits: Twitter

Delhi: जब से देश और दुनिया में पेट्रोल डीज़ल की किल्लत और महंगाई सामने आई है, तभी से लोग इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ देखने लगे है। ऐसे में दुनियाभर की कंपनियों ने इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बनाना और लांच करना शुरू कर दिया। पहले मार्किट में इलेक्ट्रिक साइकिल, स्कूटर और बाइक आईं और अब इलेक्ट्रिक कार भी आ गई हैं। अब बस कमी थी इलेक्ट्रिक लोडिंग वाहन (Electric Loading Car) जिसे आप हांथी गाड़ी कहते हैं और इलेक्ट्रिक ट्रक की। अब वह भी आ गया है।

जनरल मोटर्स (General Motors) आने वाले अगले साल में इलेक्ट्रिक व्हीकल (Electric vehicle) बाज़ार में अपने नए वाहन Silverado इलेक्ट्रिक पिकअप को उतरने वाला है। कंपनी ने इस मार्केट के लिए 35 अरब डॉलर मतलब लगभग 2,60,200 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट किया है।

जनरल मोटर्स कंपनी ने Silverado इलेक्ट्रिक पिकअप कार (Electric Pickup Car) को CES 2022 में प्रदर्शित किया है और लॉन्च के बाद यह Ford F-150 Lighting और Rivian R1T इलेक्ट्रिक पिकअप वाहन को बाजार में चुनौती देगा।

आपको बता दें की न्यूज़ एजेंसी Reuters की खबर के मुताबिक़, जनरल मोटर्स कंपनी की मुख्य कार्यकारी मैरी बारा (Mary Barra) ने हाल ही में एक वीडियो के जरिए CES टेक्नोलॉजी इवेंट में बताया कि इलेक्ट्रिक Silverado नेक्स्ट साल दो चरणों में लॉन्च होगा। इसकी शुरुआत 39,900 डॉलर (करीब 29.6 लाख रुपये) के WT वर्क ट्र के साथ होगी।

फिर इसे दूसरी तिमाही में कुश खास कमर्शियल बेड़े को दिया गया। 2023 के आखिर तक, कंपनी सभी लोगों के लिए इस आउटडोर एडवेंचर कार मॉडल की डिलीवरी आरम्भ करने पर विचार कर रही है। कहा जा रहा है की इसकी कीमत 105,000 डॉलर्स (करीब 80 लाख रुपये) से शुरू होगी।

कंपनी की महिला अधिकारी का कहना है कि कंपनी 2025 तक, एक इलेक्ट्रिक हेवी-ड्यूटी पिकअप ट्रक को उतारने की योजना बना रही है, जो मुख्य रूप से भारी ट्रेलर ढोकर ढोने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि Chevrolet भी इलेक्ट्रिक पिकअप के ऑफ-रोड ट्रेल बॉस वर्ज़न को लॉन्च करने पर विचार किया जा रहा है।

इसी कार्यक्रम में Chevrolet के अधिकारियों ने कहा कि रिटेल कस्टमर्स को 2024 और उसके बाद इलेक्ट्रिक Silverado के सस्ते वेरिएंट भी मिलेंगे। इसकी लॉन्चिंग के दौरान, Silverado EV दो कॉन्फिगरेशन में देखा जायेगा। एक RST First Edition और दूसरा फ्लीट-ओरिएंटेड वर्क ट्रक (WT) मॉडल देखने को मिलेगा।

यह दोनों मॉडल्स 400 मील (लगभग 644 किलोमीटर) से अधिक की रेंज कवर करने में सक्षम रहेंगे। कंपनी का दावा है कि ये ट्रक 4.5 सेकंड से भी कम समय में 0 से 60 मील प्रति घंटे (0-96.5 किलोमीटर प्रति घंटा) की स्पीड पकड़ सकते हैं।

बताया गया की यह दोनों मॉडल्स 350kW तक की DC फास्ट चार्जिंग स्पीड वाले होंगे और मात्र 10 मिनट की चार्जिंग में पिकअप ट्रक अंदाज़न 100 मील (161 किलोमीटर) तक सफर कर सकेंगे। हालिया समय में सभी इलेक्ट्रिक कार और गाड़ियां इससे आधी क्षमता के चार्जर के साथ आ रही हैं। पहली बार किसी कंपनी ने इतनी फ़ास्ट क्षमता वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाने का दावा किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here