सेना ड्यूटी पर पहुंचे MS धोनी, AK-47 लेकर पाक और आतंकियों के सामने सीना तानकर खड़े है।

0
771
MS Dhoni Kashmir Duty
MS Dhoni will start guard duty in Kashmir as Hon. Lieutenant Colonel and will join Territorial Army's 106 Infantry Battalion. Indians says Proud of you MS Dhoni

भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी बुधवार से जम्मू कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ यूनिट में तैनात रहेंगे। टेरिटोरियल आर्मी के लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी 15 दिनों तक पैरा कमांडो बटालियन के साथ पेट्रोलिंग, गार्ड और पोस्ट ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। महेंद्र सिंह धोनी 15 अगस्त तक कश्मीर में ही तैनात रहेंगे, वे इसके बाद बेंगलुरु वापिस आ जाएंगे।

महेंद्र सिंह धोनी ने कुछ दिनों पहले पैरा कमांडो बटालियन के बेंगलुरु स्थिर मुख्यालय पर ड्यूटी Join की थी। धोनी मंगलवार को श्रीनगर पहुंचे और बुधवार से अपनी ड्यूटी Join कर ली। अफसर होने की कारण से वे ऑफिसर्स मैस में रह सकते थे लेकिन उन्होंने सेना के सैनिको के साथ बैरक में रहने का निर्णय लिया है।

धोनी सेना के जवानों के साथ ही खाना भी खाएंगे। इस आतंकवाद ग्रस्त क्षेत्र में महेंद्र सिंह धोनी जवानों के साथ पेट्रोलिंग करेंगे। धोनी इसके अतिरिक्त अपने कैंप पर गार्ड और पोस्ट ड्यूटी भी करेंगे। महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय सेना की सेवा करने की इच्छा जाहिर की थी, जिसके बाद सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने उन्हें परमिशन देकर हरी झंडी प्रदान की थी।

खबरो के मुताविक ऐसी बात सामने आ रही थी कि पिछले दिनों महेंद्र सिंह धोनी सियाचिन बॉर्डर पर जाना चाहते हैं। अब MS Dhoni जम्मू कश्मीर (Jammu-Kashmir) में 15 अगस्त तक मौजूद रहेंगे इसलिए उन्हें सियाचिन बॉर्डर पर जाने का मौका मिल सकता है।

महेंद्र सिंह धोनी 2017 में जम्मू कश्मीर के बारामूला में सेना द्वारा आयोजित समारोह में क्रिकेट मैच में अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे। धोनी 15 अगस्त तक कश्मीर में रहकर अपनी ड्यूटी करेंगे। धोनी का देश के प्रति लगाव देखकर आज हर कोई उन्हें सैलूट कर रहा है। देश विदेश से लोग उन्हें Tweet करके शुभकामनाएं दे रहे है।

महेंद्र सिंह धोनी अर्थात माही के इस कदम से पूरा हिन्दुस्तान आज गर्व महसूस जार रहा है और धोनी ने देशवासियों के दिलों में अपनी एक ख़ास जगह बना ली है। इस वक़्त देशभक्ति का दुसरा नाम मतलब धोनी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here