क्रिकेट खिलाड़ी रोहित शर्मा ने यह बात कहकर लोगो के मन में देशभक्ति की ज्वाला जला दी

0
621
Rohit Sharma Hitman
Indian Cricketer Rohit Sharma the Hitman nationalist tweet goes viral. Rohit Sharma wrote, I don’t just walk out for my Team. I walk out for my country.

Info & Photo Credits: Twitter(Rohit Sharma)

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज बल्लेबाज और Hitman के नाम से प्रसिद्ध रोहित शर्मा ने आज दिल जीतने वाली बात कह दी है। आज सभी भारतीय को उन पर गर्व महसूस हो रहा है। जहाँ एक ओर भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से छुट्टी लेकर देश की रक्षा के लिए आर्मी जॉइन कर लिए वही दूसरी ओर रोहित शर्मा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर बताया है कि “मैं टीम के लिए नहीं, मैं भारत देश के लिए खेलता हूँ।”

रोहित शर्मा इस टाइम भारतीय टीम के उपकप्तान हैं और वेस्टइंडीज दौरे पर हैं। रोहित शर्मा का यह ट्वीट ऐसे टाइम आया है, जब मीडिया में खबर फेल रही थी कि भारतीय कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच अनबन चल रही है।

भारतीय टीम वेस्टइंडीज रवाना होने से पहले कप्तान कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि मेरे और रोहित के बीच किसी बात को लेकर कोई भी अनबन नही है सब ठीक है। रोहित शर्मा इंडियन टीम की कप्तानी कर चुके हैं। उनकी ही सलामी बल्लेबाज से भारतीय टीम ने पिछले साल बांग्लादेश को हराकर एशिया कप का खिताब जीतकर ऐतिहासिक जीत हासिल की थी।

रोहित अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को IPL में 4 बार ख़िताब जीता चुके हैं। रोहित ने वर्ल्ड कप में 5 शतक लगाए। यह किसी बल्लेबाज द्वारा एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड है। रोहित वर्ल्ड कप 2019 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भी तेज बल्लेबाज हैं।


रोहित शर्मा ने इस वर्ल्ड कप में 648 रन बनाए, लेकिन रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के विरुद्ध सेमीफाइनल मुकाबले में मात्र 1 रन पर आउट हो गए थे और भारतीय टीम इस मुकाबले को 18 रनों से हार गई थी।

वर्ल्ड कप हार के बाद रोहित शर्मा ने एक भावुक ट्वीट करके कहा था कि “जब आवश्यकता थी तब हम एक टीम के तौर पर खेलने में सफल नही रहे, 30 मिनट के खराब प्रदर्शन ने हमसे वर्ल्ड कप जीतने का सुनहरे मौका छीन लिया। वे हम वर्ल्ड कप से बाहर हो गए। मेरा दिल भावुक है क्योंकि मुझे यकीन है कि आपका भी होगा ही। घर से दूर आपका समर्थन अविश्वसनीय था। हम जहां भी खेले इंग्लैंड के उन सभी मैदानों को नीला करने के लिए बहुत शुक्रिया।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here