कश्मीर के बाद अब लद्दाख को मोदी सरकार ने दी नई उड़ान, लेह में खुलेगा मेडिकल कॉलेज।

0
631
Ladakh news hindi
Modi Government announces new medical college for Leh district of Ladakh region. Leh to have its first government medical college soon.

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सरकार ने लेह (Leh) के लिए मेडिकल कॉलेज का ऐलान किया है। सात दशक बाद इस इलाके में मेडिकल कॉलेज (Medical College) खोलने को स्वीकृति मिली है। परिवार कल्याण मंत्रालय और केंद्रीय स्वास्थ्य देशभर में 75 जिला अस्पतालों को मेडिकल कॉलेज का निर्माण करने जा रहा है।

इसी दिशा में लेह के लिए भी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट DPR और तकनीकी रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा गया था ताकि मेडिकल कॉलेज स्थापित करने में कोई दिक्कत ना आये। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने दोनों रिपोर्ट तैयार करने के अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर लेह और लद्दाख हिल डेवलपमेंट काउंसिल के साथ शेह सिंधु घाट में 201 कनाल जमीन की पहचान की है।

लेह में मेडिकल कॉलेज के लिए अब दो से तीन दिन में DPR परिवार कल्याण मंत्रालय एवं केंद्रीय स्वास्थ्य को दे दी जाएगी। इससे इस हिमालयन इलाके में न सिर्फ स्वास्थ्य सेवाएं ताकतवर होंगी बल्कि विकास कार्यो को भी तेजी से रफ्तार मिलेगी।


DPR के मुताविक केंद्र सरकार कॉलेज के लिए कुल 325 करोड़ रुपये की स्वीकृति देगी। इनमें से सभी वर्गों को आबंटित किये जायेंगे जैसे 150 करोड़ रुपये उपकरणों, 115 करोड़ रुपये विद्यार्थियों व फैकल्टी के हॉस्टल और आवास के लिए, 60 करोड़ रुपये हॉस्पिटल को अपग्रेड करने के लिए होंगे।

लेह का SNM हॉस्पिटल इस टाइम 300 बिस्तरों की क्षमता वाला है और इसमें 200 बिस्तर जोड़कर इसे 500 बिस्तरों की क्षमता में अपग्रेड किया जाएगा। हॉस्पिटल में इमरजेंसी ब्लाक,OPD ब्लॉक और डायग्नोस्टिक ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा। आशा है कि इस साल जम्मू-कश्मीर में राजकीय मेडिकल कॉलेज राजौरी, डोडा, अनंतनाग, कठुआ, बारामुला खुले हैं। उधमपुर और हंदवाड़ा में भी मेडिकल कॉलेज के लिए DPR भेजी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here