OBC/SC/ST स्टूडेंट्स को मोदी सरकार का तोहफा, परीक्षाओं के लिए फ्री कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी

0
573
Modi Coaching Scheme
Modi Gov Scheme of Free Coaching for SC and OBC Students. Free Coaching for SC/ST/OBC Students : Government of India: Ek Nimber News

Delhi: मोदी सरकार SC/ST और OBC कम्युनिटी के स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने के लिए फ्री Coaching दे रही है। देश में ऐसे 47 Coaching Center उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें UPSC /यूपीएससी, IIT/आईआईटी, NEET/नीट, JEE/जेईई,CAT/ कैट, BANK/बैंक पीओ, MBA/एमबीए की पेप्रेशन हो रही है, जिससे छात्र-छात्राएं अपना लक्ष्य को हासिल कर सकें। ऐसे सबसे ज्यादा 8 Center दिल्ली में हैं।

सबसे अधिक गरीबी इसी वर्ग में है इसलिए सरकार यह सहायता प्रदान कर रही है। पहले Coaching के लिए सिर्फ 20 हजार रुपये दिए जाते थे लेकिन अब मोदी सरकार पूरा खर्च उठा रही है। इस योजना के लाभ से SC,ST, OBC स्टूडेंट अपने सपने को साकार कर पाएंगे।

विरोधी पार्टियां कभी BJP तो कभी खुद प्रधानमंत्री मोदी पर दलित और पिछड़ा विरोधी होने की निंदा करती रहती है। लेकिन इसके इन विरोधीयो का पलटवार करते हुए सरकार इस वर्ग के स्टूडेंट्स को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया ने बताया है कि मोदी सरकार कोचिंग फीस डायरेक्ट कोचिंग Center भेज रही है और छात्रवृत्ति का पैसा संबंधित छात्र छात्राओं के खाते में। इससे सरकारी और निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने में मदद मिलेगी। उन्हें IEAS, IPS, DR, और इंजीनियर बनने की कोशिश सफल हो जाएगी।

अलग-अलग क्षेत्रों में जाने की तैयारी अलग-अलग Coaching संस्थानों में करवाई जा रही है। इन राज्यों में Coaching सेंटर खोले जा रहे हैं, जिनमे दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश के नाम सामने आ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here