ऐतिहासिक निर्णय: 15 अगस्त को कश्मीर के हर गांव-इलाके में फहराया जाएगा तिरंगा।

0
760
Jammu Kashmir Latest News
Modi Government yet to take call on hoisting Tricolour in all panchayats in Kashmir. BJP Gov will host Indian Flag in all villages in Jammu Kashmir on 15 August.

जम्मू कश्मीर दिन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। सबसे पहले वहां 10 हजार सैनिकों की पोस्टिंग की गई इसके बाद अब चर्चा हो रही हैं कि मोदी सरकार कश्मीर से 35A को निरस्त कर सकती है। भारतीय जनता पार्टी ने भी अपनी ओर से विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसनी प्रारम्भ कर दी है।
मंगलवार को BJP ने जम्मू-कश्मीर की टीम के साथ मीटिंग की और चुनावी प्रकिया को लेकर बातचीत की।

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी आने वाले 15 अगस्त को कश्मीर घाटी में बड़ा जश्न मनाने की प्लाइनिंग में है। इसके अंतर्गत 15 अगस्त को पंचायत प्रमुखों को अपने-अपने इलाके में तिरंगा फहराने को कहा जाएगा। हर गांव के क्षेत्र में तिरंगा फहराने के निर्देश पार्टी ने दिए हैं।

सूत्रों की खबरो के मुताविक मंगलवार को जो भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जम्मू-कश्मीर भाजपा की टीम के साथ मीटिंग की है, उसमें कई मामलों पर बातचीत हुई है। उन्हीं में से एक ये भी मुद्दा रहा है। जिसमें भाजपा के सदस्य जम्मू-कश्मीर में 15 अगस्त को बड़े जश्न से मनाने जा रहे हैं।

इसमें वहां के पंचायत प्रमुखों को कहा आदेश दिया जाएगा कि वह अपने-अपने इलाके में तिरंगा फहराए। इसके लिए पंचायत प्रमुखों को सुरक्षा भी प्रदान की जाएगी। खबरो के अनुसार कहा जा रहा कि कुछ दिनों से जो 10 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की पोस्टिंग की बात सामने आ रही है, ये उस मामले से जुड़ी हो सकती है। हालांकि, सरकार ने अभी इस तरह का कोई दावा नहीं किया है।

अब खबर आ रही है की जम्मू-कश्मीर में 10 हजार अन्न सुरक्षाबलों भेजे जाने के बाद मोदी की केंद्र सरकार ने कश्मीर घाटी में 25,000 और सुरक्षा जवानों को भेजने का फैसला किया है। मीडिया सूत्रों का कहना है कि जवान अब की कश्मीर घाटी में जाना भी शुरू हो गए हैं और उन्हें राज्य के अलग-अलग स्थानों में तैनात किया जा रहा है।

जम्मू-कश्मीर में इतनी बड़ी तादाद में जवानों की भेजे जाने से कुछ जानकार यह अंदाजा लगा रहे हैं की जम्मू कश्मीर से धरा 35A को ख़त्म किया जा सकता है। हालाँकि जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने आर्टिकल 35A को हटाने की बांतों को साफ खारिज कर दिया था और कहा था कि इस तरह की कोई योजना अभी नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here