
Image Credits: Twitter
Delhi: दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले अभी भी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। दुनिया के सभी देशों को मिलाकर अब तक 60 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हैं। विदेशी मीडिया के के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक कुल 60,64,506 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं दुनिया में कोरोना से प्राण जाने का आंकड़ा 3,69,089 तक पहुंच गया है। हालांकि 25,43,966 मरीज अब तक दुनियाभर में ठीक हो चुके हैं। कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित देशों में अमेरिका, रूस और ब्राजील हैं।
डोनाल्ड ट्रम्प के अमेरिका में कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा संक्रमण देखने को मिल रहा है। यहां अब तक COVID-19 के 17,69,772 मामले सामने आ चुके हैं। देश में कोरोना से 1,03,768 लोगो के प्राण जा चुके है। यहां अब तक 4,06,446 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं।
कोरोना महामारी ने पूरे विश्व में कहर बरपा रखा है। कोरोना वायरस हर दिन पूरी दुनिया के लिए मुस्किले पैदा करता जा रहा है। इस महामारी के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था को बहुत नुकसान हो रहा है। लोग और सरकारें इससे निपटने के लिए जातां कर रही हैं। अब पूरी दुनिया को उम्मीदें उन रिसर्चर्स करने वाले से है, जो कोरोना की वैक्सीन बनाने में लगे हुए हैं। इस कोरोना महामारी की दवाई और वैक्सीन की खोज में 100 से अधिक देश मेहनत कर रहे हैं, परन्तु किसी को भी अभी तक सटीक कामयाबी नहीं हासिल हुई है।
इस स्थिति में ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय में कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने में जो टीम काम कर रही है, उसमें एक भारतीय मूल की वैज्ञानिक चंद्रबली दत्ता भी शामिल हैं। चंद्रबली दत्ता का जन्म भारत में कोलकाता हुआ था। विदेशी मीडिया की खबर के मुताबिक़ उन्होंने बताया है कि दुनिया की उम्मीदों और लोगो की सेवा के लिए ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय ने जो टीम बनाई गई है, उसमें इतना महत्वपूर्ण स्थान पाकर वे सम्मानित फील कर रही है।
आपको बता दे की मूल रूप से कोलकाता की रहने वाली चंद्रबली दत्ता ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय के जेनर इंस्टीट्यूट में क्लिनिकल बायोमेनक्योरिंग फैसिलिटी में अपन कार्य कर रही हैं। इसी जगह पर कोरोना वैक्सीन के मानव पर टेस्टिंग के ChAdOx1 नाम से वैक्सीन का ट्रायल कार्य चल रहा है। यदि यह सफल हुआ, तो कोरोना वायरस को हराने में दुनिया को सफलता हासिल हो जाएगी। अब अगले चरण में यहाँ कोरोना वायरस का वैक्सीन बनने की उम्मीद जताई जा रही है।
"It's like a humanitarian cause to be a part of this project. "
Meet Chandrabali Datta, a scientist from Kolkata, who is now part of the Oxford research team developing a vaccine against Covid-19.#IndiaFightsCOVID19https://t.co/tSuMZB1Ys9
— News18 Buzz (@News18Buzz) May 31, 2020
भारतीय मूल की चंद्रबली दत्ता ने कहा कि क्वालिटी एश्योरेंस मैनेजर के तौर पर काम करने का मतलब यह सुनिश्चित करना है कि टेस्टिंग के चरण में सफलता हासिल होने के लिए सभी स्तरों के मानकों और प्रयोग की हर स्टेप पर पूरा ध्यान दिया जॉब और आहे के काम को सुनिश्चित किया जाये। दत्ता ने कहा, की हम सभी उम्मीद कर रहे हैं कि यह नेक्स्ट चरण में सफलता से काम करेगा, अब पूरी दुनिया की नज़ारे हम पर उम्मीदे गड़ाये देख रही है।
Covid-19: Kolkata woman in Oxford University vaccine project team. Leeds Alumna Ms. Chandrabali datta studied Masters in BioScience (Biotechnology) at the University Of Leeds : https://t.co/vda0rJpR14#UniversityofLeeds #Leeds #StudyUK #LinktoLeeds #StayHome #StaySafe pic.twitter.com/V3CZ95DI8X
— University of Leeds South Asia (@LeedsSouthAsia) April 28, 2020
रूस में कोरोना वायरस के 9,268 नए मामले सामने आए हैं। इसको मिलाकर देश में कोरोना वायरस के 4,05,843 मामले सामने आए हैं। रूस में कोरोना से अब तक 4,693 मरीजों की जान जा चुकी है। ब्राजील में शनिवार को कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 33,274 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही ब्राजील में जान जाने के आंकड़े में फ्रांस से आगे निकल गया है।
अब केवल अमेरिका, ब्रिटेन और इटली ही उससे आगे हैं। दक्षिण अमेरिकी देश ने अब तक कोरोना वायरस के 498,440 मामलों की पुष्टि की है। मंत्रालय ने कहा कि COVID-19 से ब्राजील में कोरोनवायरस के कारण 28,834 लोहो के प्राण चले गए है, जिसमें पिछले 24 घंटों में 956 लोगो के प्राण गए हैं।





