
Delhi: भारत के सभी तीर्थ स्थलों में से एक माता वैष्णो देवी तीर्थस्थल को देश के सर्वश्रेष्ठ साफ स्वच्छ स्थल के रूप में चुना गया है। पेयजल,जल शक्ति मंत्रालय और स्वच्छता विभाग ने मंगलवार को स्वच्छ प्रतिष्ठित स्थलों की Ranking जारी की, जिसमें माता वैष्णो देवी तीर्थ स्थल का स्थान शीर्ष Rank पर है।
स्वच्छता मंत्रालय और पेयजल द्वारा आयोजित होने वाले स्वच्छ महोत्सव के दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद माता वैष्णों देवी श्राइन बोर्ड को प्रतिष्ठित अवार्ड देकर सम्मानित करेंगे। पेयजल, जलशक्ति मंत्रालय एवं स्वच्छता विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मंदिर में प्रतिदिन दिन हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए आते है।
माता का दरबार कभी भी भक्तों से खाली नही होता है माता के दर्शन के लिए हमेशा मंदिर में भक्तों की लाइन लगी रहती है। ऐसे में श्राइन बोर्ड द्वारा पूरे वैष्णो देवी तीर्थ स्थान की स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए पिछले कुछ सालों में कई योजना की पहल की गई। जिस कारण मंत्रालय ने वैष्णो देवी तीर्थस्थान को चयनित किया है।
वहीं श्राइन बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि पानी के कियोस्क स्थापित करने, कचरे को निपटाने जैसी कई पहलों के साथ ही 1300 स्वच्छता कार्यकर्ताओं और सदस्यों ने एकजुट होकर इस तीर्थस्थल को शीर्ष रैंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। शीर्ष Rank हासिल करने के लिए माता वैष्णो देवी तीर्थ स्थल का मुकाबला देश के अनेक सर्वश्रेष्ठ स्थलों के साथ था।
इनमें कई तीर्थ स्थल शामिल थे जैसे ताजमहल उत्तरप्रदेश, तिरुपति मंदिर आंधप्रदेश,छत्रपति शिवाजी टर्मिनल महाराष्ट्र , मणिकर्णिका घाट वाराणसी, स्वर्ण मंदिर अमृतसर, मीनाक्षी मंदिर तमिलनाडु,अजमेर शरीफ दरगाह राजस्थान, जग्गनाथ पूरी उड़ीसा, कामाख्या मंदिर असम, गंगोत्री, महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन, यमुनोत्री उत्तराखंड, चार मीनार हैदराबाद, चर्च एंड कॉन्वेंट ऑफ सेंट फ्रांसिस ऑफ अस्सी गोवा, बैजनाथ धाम, देवघर बिहार, सोमनाथ मंदिर गुजरात, सबरीमाला मंदिर गुजरात, चर्च एंड कॉन्वेंट ऑफ सेंट फ्रांसिस ऑफ अस्सी गोवा मुख्य रूप से शामिल थे।



