पुलवामा शहीद की प्रतिमा पार्क में लगने से रोक रहा कांग्रेस MLA, हेमराज की पत्नी का आरोप

0
1481

Image Credits: Twitter

Kota/Rajasthan: हमारा देश और देश की जनता सेना के शहीद जवानो का पूरा सम्मान करती है और देश की सरकार भी वीरगति को प्राप्त हुए जवानों को सम्मान देने के अलावा उन्हें परिवार की मदत भी करती रही है। इसके विपरीत एक खबर में बताया गया की पुलवामा में वीरगति को प्राप्त हुए हेमराज मीणा की पत्नी मधुबाला मीणा ने स्थानीय कांग्रेस विधायक भरत सिंह पर बड़े आरोप लगाए हैं।

आपको बता दे की यह घटना कांग्रेस सरकार वाले राज्य राजस्थान के कोटा सांगोद के पास स्थित गाँव विनोद कला की है। इस खबर की एक हिंदी अख़बार की खबर भी वायरल हो रही है। इसमें बताया गया है की पुलवामा के शहीद हेमराज की पत्नी मधुबाला का कहना है कि उन्होंने कहा की वे कांग्रेस नेता के कहने और दवाब बनाने के बाद भी भाजपा उम्मीदवार ओम बिड़ला के ख़िलाफ़ चुनाव चुनाव मैदान में नहीं उतरी थी। जिस वजह से उन्हें अब परेशान किया जा रहा है और उनके पति हेमराज मीणा की मूर्ति पार्क में बनने से रोका जा रहा है।

पुलवामा शहित हेमराज मीणा की पत्नी मधुबाला मीणा ने एक पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेता विधायक की इस करतूत को उजागर किया है। यह पत्रकार वार्ता पूर्व सैनिक सेवा परिषद राजस्थान आयोजित करवाई थी। उन्होंने अपने पति का स्मारक और स्मृति पार्क नहीं बनने के लिए कांग्रेस विधायक द्वारा अड़चन पैदा करना बताया है।

इस प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया की जब तक उनके शहीद पति के लिए स्मारक नहीं बनेगा, तब तक वे शांत नहीं बैठेंगी। ओस दौरान उन्होंने बताया कि कोटा सांसद ओम बिड़ला ने सांसद विकास निधि फण्ड से उनके शहीद पति हेमराज मीणा के गाँव विनोद कला में शहीद पार्क के विकास और स्मारक बनवाने के लिए 20 लाख रुपए का फण्ड निर्धारित किया था।

इस कार्य को आगे बढ़ाते हुए वहां के ग्राम पंचायत द्वारा बाउंड्री बनाकर समतलीकरण कार्य किया जा चूका है। इसके बाद इस फण्ड की सहायता से से शहीद स्मृति पार्क में पुलवामा शहीद हेमराज की एक मूर्ति लगाई जानी थी। प्रतिमा बनवाई जा चुकी है। परन्तु यह काम अभी तक नहीं हो सका है। मधुबाला ने बताया की कांग्रेस विधायक उनके गाँव में पार्क और स्मारक निर्माण में अड़चन डाल रहे हैं।

मधुबाला के मुताबिक़ कांग्रेस नेता ने ही चंबल फर्टिलाइजर के अधिकारियों को बुलाकर दबाव बनाया और कहा कि उन्हें जानकारी दिए बिना इलाकेमें कोई काम नहीं हो सकता है। मधुबाला मीणा ने यह भी बताया कि अदालत चौराहे पर उनके पति की मूर्ति लगाने के लिए बोला गया था, लेकिन कांग्रेस नेता अब वह भी नहीं होने दे रहे हैं। हेमराज की पत्नी कहती हैं कि एक बार वह कॉन्ग्रेस नेता से उनके एक कार्यक्रम में मिलने गई थी। लेकिन वहाँ बात करने की बजाय कॉन्ग्रेस नेता ने उन्हें बहुत कटुवचन बोल दिए थे।

मीडिया चैनल में बताया गए की जब इस मामले में कांग्रेस विधायक से पूछा गया , तो उन्होंने इस मामले से खुद को अलग ही कर लिया। कांग्रेस विघायक ने कहा की राज्य सरकार ने वीरगति प्राप्त पुलवामा जवान का सम्मान किया है। जो भी मदद हो सकती थी, हमने की है। उनके नाम से एक कॉलेज भी खोला है और वहाँ पर शीघ्र ही प्रतिमा भी लगवाई जाएगी। ये जिस जगह पर प्रतिमा लगाने की बात कर रहे हैं, उस जगह से हमारा कोई सम्बन्ध नहीं है। इस जगह प्रतिमा लगाने के लिए जिन्होंने पैसा दिया है, इसका जवाब भी वही देंगे।

आपको बता दे की कोटा के पास एक स्कूल में पुलवामा शहीद हेमराज की प्रतिमा लग चुकी है, उसी का हवाला कांग्रेस नेता दे रहे है। परन्तु यह मामला शहीद हेमराज के पैतृक गाँव विनोद कला में शहीद पार्क का है। जहाँ अभी शहीद की स्मारक नहीं काग सकी है। इसके लिए पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने भी इस पूरे मामले में मधुबाला का समर्थन किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here