Image Credits: Social Media
Mumbai/Maharashra: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपने बिंदास अंदाज और सीधी बात के लिए खासी जानी जाती हैं। उन्होंने कुछ समय पहले लोगोंदेश की जनता से चीन के बने उत्पाद और सामान के बहिष्कार करने की अपील की थी और चीन को सॉलिड ज़बाद देने की राये दी थी। अब कंगना रनौत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के सपोर्ट में दिखाई दे रही है।
कंगना रनौत ने ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान के बारे में लोगों को जागरूक करते हुए वीडियो संदेश जारी किया है। जिसमें उन्होंने Ease My trip को डाउनलोड करने के लिए कहा है। जिससे देश का पैसा देश में ही रहे। इसका कारण यह है की जितने भी ट्रैवेलिंग कंपनियां है, उनकी चीन से फंडिंग होती है, इस स्थिति में सारा पैसा चीन जाता है। इसको देखते हुए पीएम मोदी वोकल फॉर लोकल मुहीम शुरू की। जिसमें कंगना जुड़ी और उन्होंने लोगों से भारतीय ट्रेवल ऐप के उपयोग का आग्रह किया।
कंगना ने वीडियो में कहा, ‘हम भारतीय हर साल सात लाख करोड़ अपने घूमने पर खर्च करते हैं। मगर आप जानते है सारा पैसा इंडिया नहीं कमाता, क्योंकि अधिकतर कंपनी चाइनीज फंडेड है। Ease My trip इंडिया का दूसरा सबसे बड़ा ट्रेवल पोर्टल है। उन्होंने आगे ये भी कहा कि Ease My trip बाकी कंपनी के मुताबिक सस्ता है। इसके साथ ही उन्होंने Ease My trip को डाउनलोड करने की अपील की है।’ अब यह भी चीन को लड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है।
https://twitter.com/KanganaTeam/status/1280100725155000333
इसके अलावा जाने माने अभिनेता सुनील शेट्टी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत मिशन में शामिल हो गए हैं। इसके लिए उन्होंने देसी वेलनेस ब्रांड के साथ हाथ मिलाया है और कंपनी स्थानीय पार्टनर के लिए ‘वोकल फॉर लोकल’ के अभियान से जुड़ गई हैं।
इस बात पर अभिनेता सुनील शेट्टी कहते हैं, ‘भारतीय परिवार के प्रत्येक सदस्य की पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा फिटनेस अभियान केंद्रित है। मौजूद समय में लोगों के लिए स्वस्थ जीवन शैली अपनाना महत्वपूर्ण हो गया है। सही खानपान की आदतों के साथ प्रतिरोधक क्षमता शरीर के लिए बहुत जरूरी बन गया है।’ सुनील शेट्टी की छवि भी एक देशभक्त अभिनेता और अच्छे व्यक्तित्व की है।
अभिनेता सुनील शेट्टी कहते हैं, बॉडीफर्स्ट अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गो वोकल फॉर लोकल की विचारधारा में विश्वास करता है। आने वाले समय में हमें जीवन के लिए उपयोगी हर उत्पाद का निर्माण भारत में ही करना है। और उसके लिए ये एक अच्छी शुरूआत है। यह योजना “वोकल फॉर लोकल” को बढ़ावा देती है जिसे आत्म निर्भर भारत अभियान के तहत शुरू किया गया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कुछ समय पहले अपने संबोधन देश की अर्थव्यवस्था पर जोर देते हुआ एक विशेष आत्मनिर्भर भारत अभियान पैकेज का ऐलान किया था। इस दौरान पीएम ने स्वदेशी सामनों और लोकल प्रोडक्ट्स की बिक्री को बढ़ाने के लिए लोकल (Local), ग्लोबल (Global) और वोकल (Vocal) जैसा मंत्री भी दिया था।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा था कि आज हर भारतवासी को अपने लोकल के लिए वोकल बनना है। उन्होंने कहा इस मुश्किल वक्त में लोकल चीजों ने ही हमें सहारा दिया, इतना ही नहीं पीएम ने लोगों से यह भी अपील की कि वे न सिर्फ लोकल प्रोडक्ट्स (Local Products) खरीदें बल्कि उनका प्रचार भी करें।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने इस लोकल, ग्लोबल और वोकल मंत्र का मतलब एक उदाहरण देते हुए समझाया कि आप सभी बड़े-बड़े ग्लोबल ब्रांड (Global Brand) को देखिए, वे सभी पहले लोकल थे, लेकिन जब उनके यहां के लोगों ने उनका इस्तेमाल करना शुरू किया, उन्हें प्रमोट करने शुरू किया तो वो देखते ही देखते ग्लोबल ब्रांड बन गए। इसलिए हमें भी अपने लोकल ब्रांड के लिए वोकल बन कर सामने आना पड़ेगा।



