Delhi: घूमना फिरना सभी को पसंद है, जिसके लिए अक्सर लोग सैकड़ों हजारों किलोमीटर का सफर तय करते हैं अपने पसंदीदा फेवरेट प्लेसेस को विजिट करने के लिए। दुनिया के सभी खूबसूरत प्लेसेस में से एक ऐसा देश है, जिसे घूमना लगभग हर एक युवा का बचपन से सपना रहा है।
हम बात कर रहे हैं स्विट्जरलैंड (Switzerland) की। यह देश अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यहां स्थित अल्प्स पर्वत की श्रृंखलाएं इस देश को स्वर्ग बनाती है। बर्फ से लदी पहाड़ियां एवं गहरे मैदानी इलाके आपको जीते जी जन्नत का सुकून देते हैं। परंतु स्विट्जरलैंड जैसे देश घूमना हर किसी के बस की बात नहीं, जहां एक और इस देश को घूमना बहुत महंगा है।
वहीं दूसरी ओर यूरोपीयन कंट्रीज की विजा प्रोसेसिंग पॉलिसी भी बहुत टफ होती है। जिस वजह से बहुत से लोग वीजा ना मिलने के कारण भी स्विट्जरलैंड नहीं घूम पाते। परंतु हमारे भारत देश में कुछ ऐसे स्थान हैं, जिन्हें आप स्विट्जरलैंड की तरह ही खूबसूरत पाएंगे और यहां की खूबसूरत वादियां आपको स्वर्ग का एहसास दिलाएंगे। दुनियाभर के सैलानी भारत में इन जगहों को घूमने हर साल आते हैं।
पहला है हिमाचल को राजधानी शिमला
बर्फ की वादियों की बात करें तो शिमला (Shimla) का नाम सबसे पहले आता है। यह हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की राजधानी है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई करीब 2200 मीटर होती है। जिस वजह से यह साल भर सुहावना मौसम बना रहता है।
यह पूरी तरह पहाड़ियों पर बसा एक शहर है, जहां दूर-दूर तक मैदानी इलाके देखने को भी नहीं मिलते। यहां टूरिस्ट बर्फ से ढकी हुई पहाड़ियों का मजा लेने ठंड के दिनों में आते हैं। शिमला में मुख्यतः जाखू टेंपल, फागू एवं यहां की माल रोड बहुत प्रसिद्ध है।
Shimla life!! #snow #shimla #himachalpradesh #himachaltourism #snowfall #WinterIsComing #Winter #himalayas #architecture #nature #photography #Canon pic.twitter.com/o3c0A02bVL
— Tejaswi Lohumi (@TLohumi) February 3, 2023
शिमला आने के लिए आप दिल्ली के समीप कालका स्टेशन से हिमाचल क्वीन नाम की ट्रेन का आनंद लेते हुए शिमला पहुंच सकते हैं। सबसे करीबी एयरपोर्ट चंडीगढ़ है। जहां से महज कुछ घंटे की सड़क मार्ग की यात्रा द्वारा आप शिमला पहुंच सकते हैं।
खूबसूरत हिल स्टेशन है धर्मशाला
हम बात करने जा रहे हैं धर्मशाला (Dharamshala) नामक उस स्थान की हिमाचल प्रदेश का काफी अंदरूनी जिला माना जाता है। इसे कई स्थान पर मैकलोडगंज के नाम से भी पुकारा जाता है। वैसे तो अगर आप क्रिकेट प्रेमी है, तो इस स्थान का नाम तो आपने सुना ही होगा।
Incredible India
Nature's Lamppost
Dharamshala Himachal Pradesh
Let's go somewhere…………🙏🙏 pic.twitter.com/5hzJKjrNkd— Sanjay Tiwari azad (@sanjay29599124) December 19, 2021
यह अपनी खूबसूरत वादी प्रकृति के सुरम्य वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। और इसके साथ साथ आप जा सकते हैं इसके करीब में कांगड़ा, जो एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। जहां घूमने के बाद आपको अनुभूति होगी जीवन के सबसे बेहतरीन पलों की।
हिमाचल की गोद में बसा मनाली
दोस्तों जहां शिमला पहाड़ की छुट्टियों पर बसा शहर है। वहीं मनाली (Manali) हिमाचल के पहाड़ों के मध्य मैदानी इलाकों में बसा हुआ एक खूबसूरत स्थान है। यहां हर साल एक इंटरनेशनल स्कींग कंपटीशन का आयोजन किया जाता है। पर्यटक बर्फ एवं उससे जुड़े हुए स्पोर्ट्स का आनंद लेने यहां आते हैं।
Manali is a magical hill station.A gift of the Himalayas to the world.#himacahl #manali #hptourtravel #nature pic.twitter.com/o0BNc9AVYW
— Vrinda Thakur (@VrindaHptt) February 3, 2023
स्प्रिचुअल तरीके से भी देखा जाये तो भी मनाली का बहुत नाम है, यहां स्थित हिडिंबा टेंपल एवं वशिष्ठ आश्रम काफी धार्मिक महत्व रखते हैं। वशिष्ठ आश्रम में पाया जाने वाला गर्म पानी का कुंड विज्ञान की दृष्टि से अपने आप में एक अजूबा है क्योंकि, बर्फ से ढके होने के बावजूद यहां आपको हमेशा खोलता हुआ पानी मिलता है।
बादलों की ऊंचाइयों वाली स्पीति वैली
दोस्तों हम आपको बताने वाले हैं हिमाचल प्रदेश की सबसे खूबसूरत स्थान स्पीति वैली (Spiti Valley) के बारे में जो की समुद्र तल से 4500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां के नजारे आपको स्तब्ध कर देंगे। सांस रोक देने वाली पहाड़ों की ऊंचाइयां आपको बादलों के बीच होने का एहसास कराते हैं।
दिल तो अपना पहाड़ों में ही बसता है
लाहौल स्पीति वैली हिमाचल प्रदेश ♥️ pic.twitter.com/kOLJpupdwl
— 💞💞𝓝𝓪𝓿𝓮𝓮𝓷 𝓚𝓪𝓾𝓼𝓱𝓲𝓴💕💕 (@NaveenK39545750) February 21, 2021
सर्दियों में यहां का टेंपरेचर -30 डिग्री से भी नीचे चला जाता है। इसके बावजूद यहां का जनजीवन सामान्य ढंग से ही चलता है। हम आपको रिकमेंड करेंगे कि, एक बार ठंड की छुट्टियां स्पीति वैली में अवश्य बिताएं जिसे देखने हर साल हजारों विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं।




