
Photo Credits: ANI
भारत की केंद्र की मोदी सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 हटाने के अहम निर्णय का सारी दुनिया ने साथ आकर स्पोट किया है। भारत के साथ साथ विदेशों में निवास कर रह रहे नागरिकों ने भी इस निर्णय पर अपनी ख़ुशी इजहार की है। रविवार को भी यह जोश से भरा जश्न ऑस्ट्रेलिया की सड़को पर देखने को मिली।
कश्मीरी पंडितों और भारतीय मूल के नागरिकों ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न सिटी में अनुच्छेद 370 को हटाने का जश्न मनाया गया। इस दौरान भारतीय समुदाय ने कश्मीरी पंडितों के आधिकारिक में विक्टोरियन स्टेट पार्लियामेंट से लेकर फेडरेशन स्क्वायर तक भव्य सामूहिक रैली को आयोजित भी किया गया। सभी ने इसमें बढ़ चढ़कर भाग लिया।
सभी के चहरे खुशी से भरे हुए थे।इस बीच हिन्दू काउंसिल यूके और इंग्लैंड में इंडो-यूरोपियन कश्मीर फोरम ने बर्मिंघम के विक्टोरिया स्क्वायर में भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370 और 35A को खत्म करने का समर्थन किया है। इसके साथ ही भारत के खिलाफ प्रचार के विरोध में भी प्रदर्शन को आयोजित किया गया।
Melbourne, Australia: Australian citizens of Indian-origin gather to show support to revocation of Article 370. It was followed by a rally led by Kashmiri Pandits from Victorian state parliament to Federation Square pic.twitter.com/nHceQb2Y9U
— ANI (@ANI) September 15, 2019
समाचार एजेंसी ANI ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक Video Share किया था। जिसमें इंग्लैंड के बर्मिंघम में नागरिको ने मोदी सरकार के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 खत्म करने का भरपूर समर्थन किया है। नागरिक “भारत का नारा है,कश्मीर हमारा है” का नारा बी लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
नागरिक वंदेमातरम और भारत माता की जय का भी नारा लगा रहे हैं। वहां उपस्थित नागरिक We Support Indian Government का भी नारा लगा रहे हैं। नागरिक बिना किसी डर के खुलकर भारत का समर्थन कर रहे हैं और कश्मीरी पंडित को वापस लाओ का नारा भी लगा रहे हैं। सभी एक जुट होकर रैली में शामिल होकर अपनी खुशी को जाहिर किया।



