जिस लड़की को लोग खिलाने से मना करते थे, उसी ने देश को गोल्ड जीतकर दिया, चैम्पियन बिटिया

0
1176
Sadia Tariq Wushu Star
Kashmir's shining star Sadia Tariq Lone on winning Gold at Moscow Wushu Stars Championship. Sadia Tariq from Srinagar is Wushu Girl.

Photo Credits: Twitter

Delhi: आज देश की बेटियां भारत का नाम विदेशों में भी रोशन कर रही है। भारत के आज कश्मीर से ही बेटियां अब आगे आकर भारत का तिरंगा धवज पूरी दुनिया में फेहरा रही है। वो दिन दूर रही जब जम्मू कश्मीर का हर बेटा और बेटी पढाई और खेल में देश को सम्मान दिलाएंगे।

सादिया तारिक(Sadia Tariq), भारत की वुशु चैंपियन गर्ल है। सादिया ने अपने शानदार प्रदर्शन के बल पर मॉस्को वुशु स्टार्स चैम्पियनशिप (Moscow Wushu Stars Championship) में गोल्ड मेडल (Gold Medal) जीत लिया है। सादिया ने चैंपियनशिप के फाइनल में एक लोकल रूसी खिलाड़ी को हराकर यह उपलब्धि हासिल की है। यह चैम्पियनशिप 22-28 फरवरी तक की थी। इसी वुशु स्टार्स चैंपियनशिप में भारत की जूनियर और सीनियर टीम भी हिस्सा ले रही थी।

सादिया के मेडल जीतने पर उनका पूरा परिवार खुश और उत्साहित है। आपको बता दें की सादिया जम्मू कश्मीर के श्रीनगर (Srinagar) की रहने वाली हैं और उन्होंने हाल ही में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, जालंधर में 20वीं जूनियर नेशनल वुशु चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल हासिल किया था। इस चैंपियनशिप में जम्मू-कश्मीर की वुशु टीम मेडल टैली में तीसरे स्थान पर रही।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है की सादिया के पिता लोन का कहना है कि यह केवल सादिया का ही पदक नहीं है, बल्कि उनका भी है। अब मैं चाहता हूं कि जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) में जितने भी बच्चे हैं, जो गलत कामों में लिप्त हो जाते हैं। वो ये सब छोड़ दें, तो बच्चे खूब आगे बढ़ेंगे और देश के लिए गोल्ड मैडल जीतेंगे। वे सभी अपने माता पिता के साथ देश और जम्मू कश्मीर का नाम रोशन करेंगे।

कश्मीरी गर्ल (Kashmiri Girl) सादिया के पिता ने बताया कि अपनी बेटी के लिए खेल का माहौल बनाना आसान काम नहीं रहा। सादिया ने जब मुझसे यह कहा था कि पापा मुझे ये वुशू खेल खेलना है। तो पहले मुझे बहुत अजीब लगा था। कश्मीर में ऐसा माहौल है कि लड़की खेलने जाती है, तो लोग कह देते हैं की ये लड़की है, इसे मत खिलाओ। अब ऐसे में मैं बड़ी दुविधा में था।

फिर भी मुझे इन बातो से कोई फर्क नहीं पड़ रहा था, क्यूंकि मुझे भरोसा था कि अगर मैं बेटी सादिया के साथ रहा, तो मेरी बेटी आगे जरूर जाएगी। जब माता पिता का सपोर्ट रहेगा, तो बच्चे कैसे आगे नहीं बढ़ेंगे। एक कश्मीरी लड़की के लिए सबसे कठिन घर से निकलना होता है। जिसके लिए माँ-बाप का साथ होना बहुत जरूरी होता है।

रिपोर्ट्स बताती है की सादिया जम्मू-कश्मीर के उन पांच वुशु खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्हें दिसंबर में चीन में आयोजित होने वाले युवा एशियाई खेलों के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।

अब तो आज का दिन है जब सादिया तारिक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर बधाई दी है। पीएम मोदी (PM Modi) ने लिखा कि मॉस्को वुशू चैम्पियनशिप में सादिया तारिक को गोल्ड मेडल जीतने पर हार्दिक बधाई। उनकी ये सफलता अन्य कई एथलिट्स को प्रभावित करेगी, भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं।

भारतीय प्रधानमंत्री के अलावा पूर्व खेल मंत्री और 2004 एथेंस ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाले राजवर्धन सिंह राठौर ने भी सादिया को बधाई दी। उन्होंने लिखा, मास्को वुशु स्टार्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने पर सादिया तारिक को बधाई। भारत की बेटियां चमकती रहती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here