बॉलीवुड 2 भागों में बटा, PM मोदी को लेटर के चक्कर में 49 VS 62 की उलझन पर कंगना हिट

0
534
Kangana with 62 Open Letter
Kangana Ranaut on 62 personalities write open letter against 'selective outrage and false narratives'. Kangana Ranaut with 62 Bollywood personalities open letter vs 49 personalities open letter.

Kangana Ranaut Photo Credits: ANI on Twitter

Mumbai: भारी संख्या में लोगो की हिंसा पर 49 लोगों द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को लिखी चिठ्ठी के पलटवार में आज 62 चुनिंदा सेलेब्रिटी ने खुला संदेश लिखा है। खुला संदेश लिखने वाली सेलेब्रिटी में फ़िल्म अभिनेत्री कंगना रनौत, गीतकार प्रसून जोशी, क्लासिकल डांसर और सांसद सोनल मानसिंह, वादक पंडित विश्व मोहन भट्ट, फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर और विवेक अग्निहोत्री के नाम मौजूद हैं।

49 लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी सरकार में हो रही भारी संख्या में हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखी थी। जिस पर कई प्रकार की बाते सामने आई थीं। अब 62 सेलेब्रिटी ने उस चिठ्ठी का विरोध करते हुए इसे चुनिंदा आक्रोश और झूठा संदेश बताते हुए खुला पत्र लिखा है। भारी संख्या में लोगो की हिंसा पर 49 लोगों द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को लिखे खत के विरोध में खुला संदेश लिखने वाले 62 सेलिब्रिटी में अभिनेत्री कंगना रनौत भी मौजूद हैं।

Kangana Ranaut ने ट्वीट करते हुए कहा है, ‘कुछ लोग अपनी पॉवर का सही उपयोग नही कर रहे हैं, लोगों तक किस तरह ये मैसेज पहुंचाया जा सके कि इस सरकार में जो भी हो रहा है, सब गलत हो रहा है, जबकि ऐसा नहीं है पहली बार चीजें सही दिशा में जाती हुई दिखाई दे रही हैं। हम एक बड़े बदलाव का भाग हैं, देश की तरक्की कलिए चीजें अपना रुख बदल रही हैं और कुछ लोग इसको पचा नही पा रहे है, उनको खुजली हो रही है।


आम जनता ने अपने नेताओं को खुद चुना है। जो नागरिक इच्छा की निंदा करते हैं वे लोकतंत्र के लिए कोई सम्मान या गर्व नहीं रखते हैं। ‘फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने ट्वीट करते हुए कहा है कि, ‘जब जनता को ‘जय श्री राम’ कहने के लिए जेल में बंद कर दिया जाता है या जब दिल्ली में एक मंदिर पर हादसा होता है तो वे 49 लोग जिन्होने प्रधानमंत्री को चिठ्ठी में लिखकर कुछ नहीं बोलते हैं। देश में एकतरफा हिंसा चल रही है।

उन 62 सेलेब्रिटीज़ में गीतकार प्रसून जोशी भी मौजूद हैं, जिन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को माब लीचिंग पर लिखे पत्र के खिलाफ में खुला संदेश लिखा है। गीतकार प्रसून जोशी ने कहा है कि वे प्रधानमंत्री मोदी को लिखे 49 लोग वेबजह ऐसा दिखाने की कोशिश करते हैं कि यहां गलत काम स्वचालित है- ऐसा करके ऐसे लोग गलत तरीके से झूठी कहानी पुरोते हैं।

फ़िल्म जगत की मशहूर अभिनेता-अभिनेत्री, फिल्मकार, सामाजिक कार्यकर्ता, इतिहासकार सहित कई जगहों के 49 बुद्धिजीवियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम असहिष्णुता को लेकर खुली चिठ्ठी लिखी है, जिसमें दलित व अल्पसंख्यकों के प्रति हो रही हिंसा पर PM मोदी से हस्तक्षेप की अपील की गई है।


चिठ्ठी में क्लेम किया गया कि 29 अक्टूबर, 2018 से जनवरी, 2019 के दौरान देश में 254 से अधिक धार्मिक पहचान पर आधारित हिंसा वाली घटनाए दर्ज किए गए हैं। चिठ्ठी में सवाल किया गया है कि इन घटनाओं के अपराधियों के विरुद्ध क्या कारवाही की गई है?’ Open Letter में मशहूर फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल, मणिरत्नम, अदूर गोपालकृष्णन, फिल्म उड़ता पंजाब वाले अनुराग कश्यप, अपर्णा सेन, कोंकणा सेनशर्मा, सौमित्र चटर्जी, गौतम घोष, कौशिक सेन, इतिहासकार रामचंद्र गुहा, विनायक सेन सहित कुल 49 लोगो के नाम हैं।

Open Letter में माब लीचिग के अपराधियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की अपील की गई है। इसमें बोला गया है कि-‘अफसोस की बात है कि जय श्री राम का आज उकसाने के लिए उपयोग किया जा रहा है। यह एक हिंसा का नारा बन गया है। भारत में अल्पसंख्यक नागरिकों को राम के नाम पर धमकाया जा रहा है। राम की निंदा करने पर रोक लगाने की आवश्यकता है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here