इस मुस्लिम देश के समंदर में हजारों साल पुराना मंदिर मिला, भारी मुर्तिया, सोना और सिक्के भी मिले

0
968
Temple Found In Egypt
Mysterious destroyed temple and treasure found in Egypt sea. Mysterious destroyed temple discovered underwater in Egypt: Ek Number News

इजिप्ट अर्थात मिश्र एक ऐसा देश है, आज जहाँ केवल एक समुदाय के लोग निवास करते है। ऐसे में वहाँ मंदिर मिलना अपने आप मे एक आश्चर्यजनक बात है। इजिप्ट के समंदर में दिखाई दिया 1200 वर्ष पुराना मंदिर, चौथी शताब्दी के सिक्के और ज्वैलरी भी प्राप्त हुए है। इजिप्ट के सबसे पुराने शहर हेराक्लिओन में लगभग 1200 वर्ष पुराना मंदिर मिला है।

सबसे अनोखी बात ये है कि ये एक ग्रीक टेम्पल है। समंदर की गहराई में प्राप्त हुआ ये मंदिर बहुत ही दयनीय हालत में है। टेम्पल के पिलर के अतिरिक्त मिट्टी के बर्तन भी मिले हैं। इस टेम्पल की खोज इजिप्ट और यूरोप के पुरातत्वविदों ने साथ एक जुट होकर की है। पुरातत्वविदों के मुताबिक मंदिर जिस उत्तरी भाग में मिला है उसे इजिप्ट का अटलांटिस माना जाता है।

इजिप्ट आज एक समुदाय का देश बन गया है, लेकिन आज से हजारों वर्षों पूर्व उसकी पहचान मंदिरों के देश के रूप पर थी। टेम्पल के साथ डूबी हुई नावों से मिले राजा क्लाडियस टॉलमी द्वितीय के कार्यकाल के तांबे के सिक्के भी प्राप्त हुए है।


टेम्पल के भीतर तांबे के सिक्के और ज्वैलरी भी प्राप्त हुई है। पुरातत्वविदों के मुताविक लगभग हजार वर्ष पहले ये मंदिर समंदर में पूरी तरह विलीन हो गया था। इस टेम्पल की संरचना तीसरी और चौथी शताब्दी की आंकी गई है। टेम्पल के साथ डूबी हुई नावों से मिले तांबे के सिक्के जो कि राजा क्लाडियस टॉलमी द्वितिय के कार्यकाल के हैं।

इसकी टेम्पल की खोज करने वाली पुरातत्वविदों की टीम को समंदर के तल में कई हजारों वर्षो पुराने शिप भी दिखाई दिए हैं। इसमें हथियार, क्रॉकरी, सिक्के और ज्वैलरी से भरा बर्तन मिला है। ये सब चौथी शताब्दी के बताये जा रहे हैं। इतिहासकारों के मुताविक हेराक्लिओन को कभी टेम्प्लो का देश कहा जाता था, लेकिन बाद के वर्षों में आने वाली सुनामी की कारण से ये शहर पूर्ण रूप से नष्ट हो गया था।

राजा क्लाडियस टॉलमी द्वितिय के सत्ता में ये शहर अपने चरम सीमा पर था। उन्होंने इस शहर को बहुत अच्छे तरीके से डिजाइन किया था। हजारों वर्षो पूर्व इस शहर को इजिप्ट की बिजनेस राजधानी माना जाता था। लेकिन आज ये शहर अबू-किर खाड़ी के नाम से पहचाना जाता है।


इस खोज से 12 वर्ष पूर्व भी आर्कियोलॉजिस्ट डॉ. फ्रेंक गोडियो ने इजिप्ट के तटीय क्षेत्रों में फ्रेंच युद्धपोत खोजे थे, जो 18वीं शताब्दी के बताये गये थे।डॉ. फ्रेंक गोडियो के मुताविक लगभग 4 वर्ष की बहुत परिश्रम के बाद ऐसा करना मुमकिन हो पाया था। UK की एक न्यूज़ वेबसाइट thsun.co.uk में इस खबर को सबसे पहले कवर किया गया और इसका वीडियो में डाला गया है।

इस शहर के कितने क्षेत्र पर लोग निवास करते थे केवल इसका मानचित्र तैयार करने में एक साल से अधिक का समय लगा था। खोज के दौरान कई रहस्यमय बाते सामने आई थी, जब ये क्षेत्र बसाया गया था तब पानी का लेवल उस तट पर लगातार अधिक हो रहा था। यही सबसे बडा कारण था कि शहर पानी मे पूरी तरह डूब गया।

News Source link – https://www.thesun.co.uk/tech/9571371/heracleion-ancient-egypt-temple-ship/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here