Image Credits: Twitter(Lincoln Memorial Image From @ianbremmer and Kangana Image From @TPINewz)
Mumbai/Maharashtra: एक बार फिर अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक मुद्दे पर खलकर सामने आई है। अमेरिका में इस वक़्त हो रहे बवाल पर कंगना ने अपना पक्ष रखा है। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड की कुछ हस्तियां Black lives Matter ट्रेंड का समर्थन करते देखे गए हैं। इस पर अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक सवाल उठाया है। कंगना ने बॉलीवुड की कुछ हस्तियां द्वारा देश के बाहर अमेरिका की घटना पर आवाज़ उठाने पर उनसे पालघर साधुओं वाले मामले पर चुप रहने का कारण पूछा है कि आखिर ये सब लोग उस समय चुप क्यों रहे और अपनी आवाज़ बुलंद कहे ही की।
कंगना ने पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि Black lives Matter ट्रेंड में जिस प्रकार से बॉलीवुड के लोगो ने अपनी उपस्थिति दर्ज़ करवाई है। ये सब आजादी से पहले की गुलाम सोच वाले जीन के कारण हो। कंगना रनौत ने बॉलीवुड के लोगो द्वारा सेलेक्टेड केस पर राय रखने पर हैरानी जररए हुए सवाल दागा है। उन्होंने कहा कि वैसे भी जिसका नाम ही हॉलीवुड से लिया गया है, वहाँ लोग केवल विदेशी मुद्दों के बारे में ही सोचेंगे।
Kangana Ranaut Slams Bollywood For Sharing About Black Lives Matter: “It Is A Shame They Continue…” https://t.co/FAxWGbK51s pic.twitter.com/NJhrioBaKK
— Bollywood Reporter (@TBReporter) June 3, 2020
बेवाक अभिनेत्री कंगना ने कहा कि बॉलीवुड के लोगों को शर्म आनी चाहिए कि पालघर का किस्सा जो देश और महाराष्ट्र का ही था, जहाँ सारा बॉलीवुड जीता है, उस मुद्दे पर किसी ने चर्चा नहीं की एयर ना ही आवाज़ उठाई। कंगना ने इस दौरान यह भी कहा कि ये शर्म की बात है कि हमारे बॉलीवुड सेलिब्रिटी वैसे तो बहुत सुरक्षित होकर चलते हैं। परन्तु जैसे ही ऐसा वक़्त आता है, जहाँ फायदा लाया जाये, तो तुरंत सामने आ जाते है। इससे उन्हें 2 मिनट का फेम हासिल भले ही होता है, परन्तु वह अभियान ‘सफेद लोग’ ही चलाते हैं।
Kangana Ranaut Pulls Out Another Gem From Her Artistic Treasures With The Video of her Poem, Aasmaan
Read Here: https://t.co/cUGJmMcNYX@KanganaTeam pic.twitter.com/VBny4nCvZQ
— ThePrevalentIndia (@TPINewz) May 18, 2020
कंगना रनौत ने इस दौरान पर्यावरण के लिए काम कर रही भारतीय बुजुर्ग औरतों व छोटे बच्चों पर भी बात की। उन्होंने कहा, “आप पर्यावरण के मामले पर इन लोगों को एक गोरी लड़की के लिए कहते हुए देख लेंगे, लेकिन भारत में भी बुजुर्ग औरतें व छोटे बच्चे बिना किसी मदद और समर्थन के बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। इनमें से कुछ को पद्मश्री जैसा सम्मान भी मिला है। मैं हैरान होती हूँ उनकी स्टोरी से, लेकिन उन्हें ये इंडस्ट्री कभी गंभीरता से नहीं लेती है।” यह सवाल भी बहुत महत्वपूर्ण है।
Lincoln Memorial, 2020
(pic @MarthaRaddatz) pic.twitter.com/P608pnGJcv— ian bremmer (@ianbremmer) June 2, 2020
कंगना ने सवाल खड़ा किया की शायद पालघर के साधू बॉलीवुड वालों और उनके फैंस के लिए ज़ादा फैंसी नहीं हैं, इसलिए वो उनको गंभीरता से नहीं लिए थे। परन्तु अमेरिका के मामले पर तत्काल सामने आ गए। आपको बता दे की बीते दिनों अमेरिका में जॉर्ड फ्लॉयड के प्राण जाने के बाद कई जगह पर इस वक़्त प्रदर्शन हो रहे है।
अब दुनिया के कई जगहों में इस घटना के विरोध में आवाज उठ रही है और अश्वेतों पर होने वाले अत्याचारों पर लगाम लगाने की माँग हो रही है। इसी मुद्दे पर बॉलीवुड की तरफ से प्रियंका चोपड़ा, करण जौहर, दिशा पाटनी, करीना कपूर खान और अन्न फ़िल्मी लोगो ने भी सोशल मीडिया पर अमेरिका में चल रहे आंदोलन को समर्थन किया हैं। ऐसे में बॉलीवुड की इस हरकत पर कंगना ने उंगली उठाई है।



