जबलपुर के परिवार की कार रायसेन में बदमाशों द्वारा रोककर लूटी गई: मध्यप्रदेश में जंगलराज

0
443

Presentation Image

आजकल लोग बाते कर रहे हैं की मध्यप्रदेश में जंगलराज शुरू हो गया है। जबलपुर (Jabalpur) से भोपाल (Bhopal) आ रहे एक जैन परिवार (Jain Family) पर भोपाल के पास ही रायसेन (Raisen) में डकैतों ने धावा बोल दिया। डकैतों ने रोड पर कुछ औज़ार लगा रखे थे, जिससे जैन परिवार की कार पंक्चर (Car Punchar) हो गई। जैसे ही कार रुकी दो बदमाश जंगल से बाहर निकल कर आए और उन पर धावा बोल दिया। उसके बाद जैन परिवार के पास जो पैसा और गेहने थे, सब लूट कर ले गए।

जबलपुर का जैन परिवार भोपाल के पास बना शिकार

मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक़ उमरावगंज थाना प्रभारी शाहबाज खान ने बताया की जबलपुर के रतननगर निवासी अमन जैन (26) पुत्र राकेश जैन कार से भोपाल की ओर जा रहा था। साथ में उसकी मां और दो छोटी बहनें थीं। रात करीब 11 बजे तिलेंडी गांव के पास उसकी कार अचानक पंक्चर हो गई।

मध्यप्रदेश में जंगलराज की दस्तक की आशंका

अमन ने कार रोकी, तो पता चला कि सड़क पर रांपी गड़ी हुई थी। तभी दो बदमाश जंगल से निकले। उनके पास डंडे थे। दोनों ने अमन से हांथापाई
की। उसकी मां से सोने के कंगन लूट लिए। उनके पास रखे 6 हजार रुपए (6000 Ru) कैश लूट लिए और फरार हो गए। अमन ने Dail-100 को सूचना दी। तब उमरावगंज पुलिस मौके पर पहुंची।

बदमाशों को तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। रात में ही एसपी मोनिका शुक्ला और एडिशनल एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने भी मौका मुआयना किया। अमन ने पुलिस को बताया कि वे औबेदुल्लागंज के भाजपा नेता विजय कोठारी के रिश्तेदार हैं। पुलिस ने अमन की रिपोर्ट पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट व पीट का केस दर्ज किया है। इसके बाद कार का पहिया बदलकर पीड़ित परिवार (Jain Family) भोपाल चला गया।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Shivraj Singh Chohan पहले ही कमलनाथ सरकार पर आरोप लगा रहे हैं की उसकी कांग्रेस सरकार मध्यप्रदेश में नाकाम हो रही है और यहाँ पर कांग्रेस राज में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। ऐसे में शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ सरकार और उनके मंत्रियो और अफसरों को आड़े हांथों भी लिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here