अमित शाह: कमल का बटन इतनी जोर से दबाना की करंट से शाहीन बाग वाले उठकर चले जाएं: Video

0
533

Image Credits: Amit Shah on Twitter

New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में सत्ता की कुर्सी हासिल करने के लिए दिल्ली वोटिंग (Delhi Voting) से पहले सभी राजनीतिक दलों में वोटर्स के बीच पहुंचने और उन्हें लुभाने का सिलसिला चल रहा है। दिल्ली में लगभग दो दशक से सत्ता का वनवास भोग रही भारतीय जनता पार्टी ने इस बार के दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Elections 2020 ) में अपनी पूरी ताकत लगा दी है।

देश के केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह इन दिनों दिल्ली में ज़बरदस्त रैलियां कर रहे हैं। आज भी उत्तर पूर्वी दिल्ली की जनता को संबोधित करने के बाद शनिवार को अमित शाह ने भाजपा के कार्यक्रम ‘जीत की गूंज’ को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में हाल खचाखच भरा हुआ था।

राजभानी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शाह ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। गृह मंत्री शाह ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) का विरोध कर रहे शाहीन बाग (Shaheen Bagh) के प्रदर्शनकारियों (Protesters) को भी आड़े हांथों लिया। शाह ने कहा, कमल का बटन (Kamal Ka Butten) इतनी जोर से दबाना कि उस बटन के करंट से ही 8 फरवरी की शाम को ही शाहीन बाग वाले उठकर चले जाएं।


Amit Shah Tweeted, Interacted with our Cyber Yoddhas under ‘Jeet ki Goonj’ at JLN Stadium in New Delhi. After looking at the overwhelming gathering and support, i am confident that BJP under the leadership of PM Shri Narendra Modi Ji is going to form the next government in Delhi. #JeetKiGoonj event.

गूंज कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा, आज आपका जो उत्साह है, वो बताता है कि 2014 में भी आप नरेन्द्र मोदी जी के साथ थे, 2019 में भी थे और 2020 में भी आप मोदी जी के साथ हैं। दिल्ली के लिए समर्पित भाव से काम करने का आपका ये जज्बा देखकर मुझे यकीन है कि दिल्ली में भाजपा सरकार बनने जा रही है।

उन्होंने आगे कहा, चुनाव चाहे 2014 का हो, 2019 का हो, मणिपुर का हो, यूपी का हो, त्रिपुरा का हो या असम का, कठिन से कठिन चुनाव में भाजपा ने जीत प्राप्त की है। जिस चुनाव में हमारे साइबर योद्धाओं ने कमान संभाली, तो जीत नरेन्द्र मोदी जी की हुई।


Union Home Minister Amit Shah Ji at ‘Jeet Ki Goonj’ (Volunteers meet) at JLN Stadium, New Delhi.

अमित शाह ने केजरीवाल को आड़े हांथो लेते हुए कहा, केजरीवाल के लिए मीडिया, कुछ NGO और JNU वाले ऐसे लगे हैं जैसे इन्हें कोई हरा नहीं सकता। भ्रांति फैलाकर एक बार चुनाव जीत गए। लेकिन पहले वाराणसी में हारे, फिर हरियाणा, पंजाब, गुजरात, दिल्ली एमसीडी में हारे। 2019 में भी केजरीवाल जी का सूपड़ा साफ हो गया। अमित शाह ने कहा, आज मैं आप सभी को बताने आया हूं कि दिल्ली की जनता को किस प्रकार से केजरीवाल गुमराह कर रहे हैं। मैं कुछ भी बोलता हूं तो वो तुरंत ट्वीट कर देते हैं और आज कल वो दिल्ली की जनता का नाम कम लेते हैं और मेरा नाम ज्यादा लेते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here