Photo Credits: Twitter
Indore, Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश का इंदौर अब कोरोना (Coronavirus in Indore) की चपेट पे पूर्ण रूप से आ गया है। कोरोना वायरस COVID-19 के चलते इंदौर में अब तक 44 कोरोना पॉजिटिव मिले है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल भेजे गए 40 सैम्पल में 17 पॉजिटिव आने के बाद इंदौर शहर को हाईरिस्क जोन (High Risk Zone) में रखा गया है। टोटल लॉकडाउन (Total Lock down) के बाद अब 48 घंटों कोरोना के कम्यूनिटी संक्रमण को रोकने के लिए अहम हो गया है।
जानकारी के अनुसार यदि कोरोना संक्रमण की चैन नहीं तोड़ी, तो कोरोना पूरे इंदौर शहर खतरे (Corona Danger in Indore) में आ सकता है। इसके लिए घरों से बाहर ना निकलने की सख्त नसीहत दी गई हैं। मीडिया की खबर के अनुसार इससे पहले सामने आए 27 मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों में कोरोना पॉजिटिव मिला है। ये सभी मरीज इंदौर के हैं।
मध्यप्रदेश में 5 लोग कोरोना महामारी से हारे
कोरोना से अब तक मध्यप्रदेश में 5 लोग (इंदौर-3, उज्जैन-2) अपने प्राण गवा चुके है। ऐसे में लोगों को बचाने के लिए मास्क और सेनिटाइज के साथ घरों से बेवजह बाहर ना निकलने और 1 मीटर की दूरी बनाये रखने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा कोरोना पीड़ित के घर से बाहर के 5 किलोमीटर की परिधि को बफर जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र के रहवासियों की रैंडम जांच की जाएगी। चिंहित एरिया को नगर निगम सेनिटाइज किया जाएगा।
अब मध्यप्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 47 से बढ़कर 64 पहुंच गई है। सबसे ज्यादा 44 मरीज इंदौर में है। इसके अलावा जबलपुर में 8, भोपाल में 3, उज्जैन में 5, शिवपुरी में 2 और ग्वालियर में 2 संक्रमित मिले हैं। जबकि अब तक 5 मरीजों (इंदौर-3, उज्जैन-2) की मृत्यु हो चुकी है। इंदौर में लगातार बढ़ती मरीजों की संख्या को देखते हुए इसे हाईरिस्क पर रखा गया है।
कल भी इंदौर में 41 वर्षीय साजिद ने प्राण गवाए थे
मध्यप्रदेश के इंदौर (Indore) शहर में कोरोना का प्रकोप जारी है। इंदौर शहर में कोरोना की चपेट में आए एक व्यक्ति ने कल भी अपने प्राण गवा दिए थे। जानकारी के अनुसार नूरानी नगर बांक में रहने वाले 41 वर्षीय साजिद (Sajid) की कोरोना वायरस की चपेट में आने से अपने प्राण गवा दिए थे। बताया गया है कि उसका इलाज सीएचएल अस्पताल में चल रहा था।
इंदौर में साजिद की मृत्यु के बाद उसकी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। कोरोना पॉजिटिव के आकड़े हर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं, जिसके चलते इंदौर शहर को पूरी तरह से लॉकडाउन कर दिया गया है। आपको बता दें की विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए गाइडलाइंस जारी की हैं। इन गाइडलाइंस में साफ तौर पर कहा गया है कि सामान्य लोग पीड़ितों से दूर रहें और किसी भी ऐसी वस्तु को ना छुएं, जिससे कोराना वायरस फैलने की आशंका हो। साथ ही लॉक डाउन का पालन करें।
Indore News In Hindi : Bhopal Indore Coronavirus Outbreak Live | Corona Virus Cases in Madhya Pradesh (MP) Bhopal Indore Ujjain Gwalior (COVID-19) Cases Death Toll Latest News and Updates | संक्रमण से पांचवीं मौत; इंदौर में एक ही… https://t.co/2o6aQ2wv0e pic.twitter.com/fzcosm7lkf
— akash (@akashvarma932) March 31, 2020
इंदौर में कोरोना संक्रमण में हो रही लगातार वृद्धि के बाद सरकार ने तीन दिन का पूर्ण लॉकडाउन करने का निर्णय लिया है। इन तीन दिनों तक इंदौरवासियों को हर हाल में अपने घर के अंदर ही रहना होगा। यहां तक की दूध, सब्जी और किराना जैसा आवश्यक सामग्रियों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।
इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आने वाले 8-10 दिनों में अगर हम नहीं संभले को तो इंदौर में हालात काबू से बाहर हो जाएंगे। अभी तो रानीपुरा में ही कोरोना वायरस फैला है, लोगों ने अगर लॉकडाउन का सख्ती से पालन नहीं किया तो हर मोहल्ला रानीपुरा बन जाएगा। कलेक्टर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि घरों के बाहर बिल्कुल ना निकलें।




