
Delhi: भारत का सबसे बड़ा यातायात परिवहन रेलवे है, इसमें सरकार की भी भागीदारी होती है कुछ आंकड़ों की माने तो एक दिन में रेलवे करीब 1 करोड़ रूपया कमाता है। क्योंकि 90 फीसदी लोग रेल से यात्रा करना ज्यादा पसंद करते है, क्योंकि रेलवे काफी सुविधा जनक है, किफैती कीमत के साथ सफर भी आराम से गुजर जाता है।
पहले यह एक सरकारी संस्था थी, परंतु कुछ वक्त पहले इसे एक प्राइवेट सेक्टर कर दिया गया। साथ ही रेलवे काफी सारी नोकरिया भी देती है वो भी अच्छे पैकेज पर। रेलवे लगातार नई नई सुविधाएं देते रहती है। अभी कुछ समय पूर्व ही बेबी सीट (Baby Seat) की सुविधा दी जिससे महिलाए अपने छोटे बच्चो के साथ आराम से सफर कर सके।

अब एक बार फिर उन्होंने एक नई सुविधा दी यात्रियों को खाना सुविधा। कोई भी यात्री लंबा सफर तय करते है उनके लिए यह सुविधा बेहद खास है, जिस तरह भारत को डिजिटल किया गया देश को केशलेश बनाया गया वैसे ही रेलवे ने अपने द्वारा दी जाने वाली सुविधा को भी केश लेस (Cash Less) बना दिया आइए जानते है, रेलवे क्या सुविधा दे रहा है।
रेलवे में मिलने वाला खाना हुआ केशलेस
भारतीय रेलवे ने अपने यात्रियों के लिए एक ऐसी व्यवस्था दी, जिससे सभी पसिंजर खुश है इस नई व्यवस्था ने लोगो के सफर को बेहद आसान कर दिया आपको बता दें कि यदि आप लंबा सफर रेल के माध्यम से तय कर रहे है तो आपके लिए रेलवे ने ट्रेन में ही खाने पीने की उचित व्यवस्था की है।
I think Indian Railway is improving day by day in terms of food quality😋.The staff takes great care of cleanliness. Currently I am traveling from Howrah to Mumbai(12262) & I'm seeing a lot of improvements in the train as compared to before.🙌👍@RailMinIndia @Central_Railway pic.twitter.com/Thl4tAIm0n
— Bhupendra_Satpathi🇮🇳 (@CAsatpathi) August 19, 2022
यदि आपको भी ट्रेन में मिलने वाला खाना पसंद है, तो आप भी इसका लाभ उठा सकते है, इस सुविधा की खास बात यह है की इसमें आपको केश देने की जरूरत नहीं होगी, आप डिजिटल पेमेंट (Digital Payment) के माध्यम से भी भुगतान कर सकेंगे।
केश पेमेंट के साथ कर सकते है डिजिटल पेमेंट भी
रेलवे ने अपनी सुविधा की जानकारी देते हुए बताया कि अब रेलवे यात्रियों के लिए खाने पीने (Meal in Train) के समान के बिल का भुगतान डिजिटल पेमेंट सुविधा के माध्यम से करने की व्यवस्था की गई है। इस सुविधा के सुचारू होते ही यात्रियों को ट्रेन में सफर के दौरान खाने पीने की चीजों का भुगतान केश के साथ डिजिटल पेमेंट से भी किया जा सकता है। यात्री अपनी मर्जी से पेमेंट कर सकेंगे।
सुविधा का लाभ देने में हो रहा था घोटाला इस लिए सुधारी व्यवस्था
मिली जानकारी से पता चला है की लखनऊ से नई दिल्ली तक चलने वाली रेल डबल डेकर अमरनाथ और कुशीनगर Express जैसी ट्रेनों में इस सुविधा को खास कर लागू किया गया है। देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा दी गई डिजिटलाइजेशन सर्विस का अनुसरण कर इस व्यवस्था को भारतिए रेल में लागू किया गया।
आपको बता दें रेलवे में कुछ समय से काफी घोटाला हो रहा था, सर्विस के नाम पर यात्रियों से अतिरिक्त शुल्क लिया जा रहा था साथ ही यात्रियों को जो सुविधा मिलनी चाहिए वो नहीं मिल पा रही थी जैसे खाने की प्लेट के साथ तिशूपेपर का ना होना। ये शिकायते लगातार पेसिंजरो के द्वारा आ रही थी इसी लिए इस बात की पुष्टि के लिए जांच हुई।
शिकायत मिलते ही कार्यवाही शुरू कर दी गई
मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने यात्रियों के द्वारा की जा रही शिकायत को गंभीर रूप से लिया और मामले की जांच कराई। जांच के दौरान इस अतिरिक्त शुल्क लेने की बात सही साबित हुई तो मिस्टर सिन्हा के द्वारा रेल के फूड कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के आदेश पारित किए।
Meal in Indian Railway, rice & dal quality needs to improve @sureshpprabhu @IndianRailMedia
#Doronto #12262 pic.twitter.com/2S3hsCbfHc— Animesh Jha (@kr_animesh) April 26, 2016
मिली शिकायतों पर कर्मचारियों ने अपनी सफाई पेश की वे अपने बचाव में कहते है की ऐसे मामले सिर्फ एक या दो ही होंगे, क्योंकि उनके द्वारा ऐसा कुछ नही किया गया। उनका कहना है की इनलीगल वेंडरो के द्वारा ही इस काम को अंजाम दिया जाता है।




