
Demo File Photo Used
Bhopal: जम्मू काश्मीर (Jammu Kashmir) भारत की सबसे सुंदर जगहों में से एक है। बर्फ की चादर से ढके पहाड़ सबसे खूबसूरत दिखाई देते है। यहाँ के सेव के पेड़ अखरोट के बाग बहुत फेमस है। जम्मू कश्मीर का नजारा ऐसा लगता है, मानो स्वर्ग धरती पर आ गया हो। इन्ही पहाड़ों के बीच बसी मां वैष्णो (Maa Vaishno Devi) के दर्शन को हर वर्ष करोड़ों श्रद्धालु जाते है।
मां वैष्णो का धाम (Vaishno Dham) काफी ऊंचाई पर है, फिर भी श्रद्धालु लोग यहा आते हैं और माता के दर्शन करके खुद को धन्य समझते है। इन यात्रियों में 60 से 65 वर्ष के बुजुर्ग भी होते है। लोग इस उम्र में खाट पकड़ कर पड़े होते हैं। परंतु जब माता के दर्शन की बात आती है, तो सब तकलीफ दूर हों जाती है, ऐसा उन बुजुर्ग से बात करने पर पता लगा।
पूरी दुनिया से लोग माता के दर्शन करने आते है। कई मीलों की दूरी तय करके, कुछ लोग अपने साधन से आते है, तो कुछ लोग रेलगाड़ी हवाई जहाज और बसों से यात्रा करते है। जो लोग रेलगाड़ी (Train) से माता वैष्णो के दर्शन करने आते है, उन्हे रेल मंत्रालय (Railway Ministry) की तरफ से सौगात मिली है। हम कह सकते है इन श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिकारियों के द्वारा आसान कर दी गई है, आइए जानते है की क्या सौगात दी गई है।
मां वैष्णो की महिमा
चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है। इस भजन को तो हर किसी ने सुना होगा। यदि इस गाने को नहीं सुना तो शायद कुछ नही सुना मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आगे बढ़ रहे यात्री यही भजन गाते हुए चलते है। मां के दरबार में न कोई गरीब है और न कोई अमीर। छोटे बच्चो से लेकर वृद्ध, व्यक्ति भी मां का गुणगान करते हुए माँ वैष्णो देवी मंदिर की तरफ बढ़ते है।
लोगो की मानता है कि जब वृद्ध हो या बच्चा माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए भजन करते हुए आगे बढ़ता है तो माता उनकी आवाज सुनकर स्वयं उनकी मदद करने चली आती है और आपका कठिन से कठिन रास्ता आसान हो जाता है। माँ वैष्णो देवी के बारे में हम सबने सुना हुआ है, काफी लोग वहा जाना चाहते है या फिर वहा हो आए है। मार्ग कठिन जरूर है पर सफर बेहद खास है।
कई रेलो को प्रारंभ करने का लिया फैसला
भारतीय रेलवे (Indian Railway) की तरफ से श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा (Shri Mata Vaishno Devi Katra) जाने वाले श्रद्धालुओं को नई सुविधा देने का फैसला लिया गया है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख कर चेन्नई-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-चेन्नई एक्सप्रेस और एर्नाकुलम-हजरत निजामुद्दीन एर्नाकुलम साप्ताहिक सुपरफास्ट रेलगाड़ियों को पटरी पर दौड़ाने का फैसला लिया है।

एर्नाकुलम-हज़रत निजामुद्दीन एर्नाकुलम साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन की शुरुआत से केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और दिल्ली जैसे कई राज्यों के यात्रियों को आवागमन की अच्छी सुविधा मिल जाएगी। दूसरी तरह चेन्नई-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-चेन्नई एक्सप्रेस की शुरुआत ने जम्मू, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के राज्यों के बीच की यात्रा को सरल कर दिया है।
22655 एर्नाकुलम-हज़रत निज़ामुद्दीन साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन की शुरुआत
रेलवे के इस बड़े फैसले ने काफी लोगो को सुविधा प्रदान की है। आपको बता दें 22655 एर्नाकुलम-हज़रत निज़ामुद्दीन साप्ताहिक सुपरफास्ट की सर्विस दिनांंक 06/07/2022 और 22656 हज़रत निजामुद्दीन-एर्नाकुलम साप्ताहिक एक्सप्रेस की सर्विस दिनांक 08/07/2022 से प्रारंभ की जावेगी। 22655 एर्नाकुलम-हजरत निजामुद्दीन साप्ताहिक सुपरफास्ट प्रत्येक सप्ताह के बुधवार को और 22656 हजरत निजामुद्दीन-एर्नाकुलम साप्ताहिक सुपरफास्ट प्रत्येक सप्ताह के शुक्रवार को पटरी पर दौड़ेगी।
16031 चेन्नई सेंट्रल-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा सप्ताह का शुभारंभ
16031 चेन्नई सेंट्रल-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा हफ्ते के 3 दिन अपनी सेवा देगी, जो दिनांक 03/07/2022 से प्रारंभ होगी और 16032 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस की सेवा दिनांक 05/07/2022 से दी जाएगी।
16031 चेन्नई सेंट्रल-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस रेलगाड़ी प्रत्येक सप्ताह के रविवार, बुधवार और गुरुवार को अपनी वापसी सेवा देगी और 16032 श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस रेलगाड़ी श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार को माता के धाम पहुंचाने की सेवा देगी। यह समय निश्चित है, इसमें कोई फेरबदल नहीं होगा।




