बिहार के इस आम की डिमांड बढ़ी, यह शुगर फ्री आम पकने तक 16 बार रंग बदलता है, जानें खासियत

0
955
American Beauty Sugar Free mango
Mango Named American Beauty Claimed Sugar Free In Muzaffarpur Bihar. A farmer in Muzaffarpur of Bihar has grown sugar-free mango.

Muzaffarpur: गर्मी के सीजन के आते ही हमारा मन आम खाने का करने लगता है। आम को फलों के राजा की संज्ञा दी जाती है। आम के मार्केट के आते साथ ही लोग इसे खरीदने के आतुर नजर आते है। आम के कई किस्‍म मार्केट में आते है। अभी हाल ही में बिहार (Bihar) में आम की एक दुर्लभ किस्‍म देखने में आई है। आम की यह दुर्लभ किस्‍म चर्चा का विषय बनी हुई है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि यह आम शुगर फ्री आम है।

हमने अपने जीवन में कई प्रकार के आम खाये है। आम का रस (Mango Juice) बहुत ही मीठा होता है। आम का फल बच्‍चों से लेकर बूढ़े तक हर उम्र के लोगों को पसंद होता है। लेकिन वह लोग जिन्‍हें शुगर की शिकायत होती है, वह इसे खाने के बारे में सोच भी नहीं पाते। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्‍योकि मार्केट में शुगर फ्री आम आने वाला है। शुगर फ्री आम की चर्चा हर जगह की जा रही है। यह अभी लाइमलाइट में है।

बिहार के किसान ने बगीचे में उगाया शुगर फ्री आम

बिहार के मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) में रहने वाले किसान भूषण सिंह (Farmer Bhushan Singh) ने अपने बगीचे में आम (Mango) का एक पौधा लगाया। इस पौधे को लगाने के बाद जब इसमें फल निकलने शुरू हुए तो हर किसी की नजर भूषण जी के आम के बगीचे पर ही टिक गई। ऐसा इसलिए क्‍योंकि यह आम साधारण आम से बिल्‍कुल अलग था।

रास्‍ते से गुजरने वाला कोई भी मुसाफिर जब भूषण के बगीचे से होकर गुजरता है। तो वह वही रूक कर एक बार उन आमों को जरूर निहारता है। ऐसा इसलिए क्‍यों‍कि इन आमों का कलर और उसका आकार इतना अलग है, कि लोगों को इसे देखकर अपनी ऑंखों पर भरोसा ही नहीं होता।

अमेरिकन ब्‍यूटी नाम है इस अनोखे आम कि किस्‍म का

आम को देखकर लोगों को अपनी आँखो पर भरोसा ही नही होता। इस तरह का आम भी पेड़ पर लगता है यह देखकर लोग हैरान रह जाते है। हम सभी ने अपने आस पास ग्रीन कलर के छोटे बड़े हर साइज के आम देखे है। लेकिन यह आम इन आमों से बिल्‍कुल हट कर है। जब भूषण जी से इस आम के विषय में जानकारी ली गई तो वह इसके बारे में जानकारी देते हुए कहते है, कि यह आम शुगर फ्री आम है। इसका नाम अमेरिकन ब्‍यूटी (American Beauty) है।

16 बार रंग बदलता है यह आम

इस आम के पौधे को भूषण जी ने पश्‍चिम बंगाल से खरीदा था। इस आम के पौधे को लाने के बाद भूषण जी ने इसे अपने बगीचे में लगा दिया। लगाने के बाद भूषण जी ने साधारण पौधों कि ही तरह इसकी देखभाल की। छ: साल के बाद में इस आम के पेड़ में फल आने की शुरूआत हो गई। भूषण जी बताते है, कि उनके बगीचे में यह आम का पेड़ पिछले 2 साल से फल दे रहा है। इस आम का कलर सामान्‍य आमों से बिल्‍कुल अलग है।

यह आम पकने की अवस्‍था में आने तक लगभग 16 बार अपना कलर चेंज (Colour Change) कर लेता है। यह आम इतना बड़ा होता है, कि यह जब पूरी तरह पकने की अवस्‍था मे आता है। तब तक वह लगभग आधा किलों के वजन का हो जाता है। भूषण जी बताते है, किे इस आम का वजन सामान्‍य तौर पर लगभग 400 ग्राम का होता है। इस आम का साइज और कलर बहुत ही अलग है, जिस वजह से इसे अलग पहचान मिली है। लोग इसे देखकर इसकी और बहुत ही आकर्षित होते है।

बढ़ती जा रही है इसकी मॉंग

यह आम सामान्‍य आम से थोड़ा लेट पकता है, यह जुलाई माह तक खाने लायक हो जाता है। इस आम कि मिठास दूसरे आमों के मुकाबले बहुत ही कम है इसलिए इसे शुगर फ्री आम (Sugar Free Mango) कहा जाता है। भूषण जी ने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि उनके आम का टेस्‍ट कृषि अनुसंधान केंद्र और कृषि विद्यालय के विशेषज्ञों ने कर लिया है।

इसे टेस्‍ट करने के बाद से ही वह इस आम के नये पोधों को तैयार करने में लगे हुए है। इस आम की मॉंग और पौधें की मॉंग अभी मार्केट में बहुत ही तेज है। जिसकी आपूर्ति करने के लिए तेजी से इसके नये पौधे तैयार किये जा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here