Presentation File Image
Delhi: भारतीय सेना (Indian Army) ने आज सोशल मीडिया पर फैली एक वायरल खबर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। भारतीय सेना को अब कुछ खबरों को गलत बताने के लिए भी स्वयं सामने से आकर खंडन करना पढ़ रहा है। भारतीय सेना अलग से हिमाचल रेजीमेंट (Himachal) बनाने की खबरों को सिरे से नकारते हुए गलत बताया है। इंडियन आर्मी ने एक बयान जारी कर कहा है कि ऐसी अफवाहों से बचें और इस तरह की खबरें गलत और भ्रामक हैं।
भारतीय सेना ने अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल पर बताया है कि एक अलग हिमाचल रेजिमेंट बनाने की अभी सेना की कोई योजना नहीं है। सेना (ADGPI) ने जनता से अफवाहों से दूर रहने का अनुरोध करते हुए ने लिखा ‘सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है। जिसमें कहा जा रहा है कि हिमाचल रेजीमेंट का मुख्यालय कांगड़ा में होगा। हम अनुरोध करते हैं इस तरह की सूचनाएं पूरी तरह से फेक हैं और इस तरह से मैसेज से बचें।’
इसका मतलब यह है की हिमाचल रेजिमेंट जैसा कुछ सेन नहीं है।
भारतीय सेना ने अलग से हिमाचल रेजीमेंट बनाने की सोशल मीडिया की खबरों को झूठ बताया है। इंडियन आर्मी ने ऐसी अफवाहों से बचने को कहा है। भारतीय सेना ने इस प्रकार की न्यूज़ का खंडन कर दिया है। आपको बता दे की भारतीय सेना के नाम पर कुछ फेक अकाउंट भी चल रहे है, जिनमे भ्रामक जानकारी दी गई थी।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें लिखा है ‘हिमाचली युवाओं को हार्दिक बधाई। हिमाचल रेजीमेंट को मिली मंजूर। कांगड़ा में हिमाचल रेजीमेंट का मुख्यालय होगा। 9 कोर के अंडर होगी रेजीमेंट, 20 साल बाद सच होगा सपना। इस रेजीमेंट में हिमाचल प्रदेश और जम्मू कशमीर के पहाड़ी युवक ही भर्ती होंगे। सैन्य आधिकारी सीधी परीक्षा से चुने जायेंगे, जबकि सिपाही से लेकर सूबेदार तक हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कशमीर के पहाड़ी जिलों व पजांब के पठानकोट से भर्ती होंगे। पठानकोट जिला की सिर्फ पठानकोट तहसील के युवाओं की ही भर्ती होगी.’ असल में यह खबर फ़र्ज़ी है।
अफवाहों से बचें
Messages on Social Media are circulating about the creation of a #Himachal #Regiment having headquarters at #Kangra.
Request guard against misinformation and #Fake messages. pic.twitter.com/R3GkBzUnYI
— ADG PI – INDIAN ARMY (@adgpi) May 25, 2020
Indian Army Official Twitter account “ADG PI” Tweeted that Messages on Social Media are circulating about the creation of a Himachal Regiment having headquarters at Kangra. Request guard against misinformation and Fake messages.
Indian Army has rejected messages doing rounds on Social Media about the creation of a Himachal Regiment having headquarters at Kangra. The Army described it as fake and also appealed everyone to guard against misinformation and Fake messages. pic.twitter.com/I4OacKSPeT
— All India Radio News (@airnewsalerts) May 26, 2020
Indian Army has rejected messages doing rounds on Social Media about the creation of a Himachal Regiment having headquarters at Kangra. The Army described it as fake and also appealed everyone to guard against misinformation and Fake messages.
अभी 2 दिन पहले भी सेना की तरफ से एक खबर का खंडन किया गया था। मीडिया में भी एक झूठी खबर चली थी। आपको ज्ञात ही की 23 मई को खबर चलाई गई थी की लद्दाख में चीनी सेना ने भारतीय सेना के सैनिको को बंधक बना लिया और भारतीय सैनिको को अपने कब्जे में ले लिय। चीन द्वारा कब्जे में लेने के बाद फिर भारतीय सैनिको को छोड़ दिया गया।
इसके बाद भारतीय सेना ने इस खबर पर 24 मई को तत्काल एक्शन लेते हुए इसे फ़र्ज़ी खबर घोषित किया। भारतीय सेना ने कहा की ‘चीनी सेना ने किसी भारतीय सैनिक को बंधक नहीं बनाया, ये खबर पूरी तरह फेक न्यूज़ है। इसके लिए न्यूज़ एजेंसी ANI ने भारतीय सेना के हवाले से जानकरी देते हुए एक ट्वीट करते हुए लिखा की “The Indian Army denied reports that suggested that an Army patrolling party was detained by Chinese soldiers in Eastern Ladakh sector”। अब लोग इस फेक न्यूज़ पर सरकार से तत्काल कोई कारवाही करने की मांग कर रहे हैं।



